UP News: जानिए क्या है Udyami Mitra की खासियत, योगी सरकार इनपर क्यों फोकस कर रही है
उत्तर प्रदेश सरकार यूपी में निवेश लाने की कवायद में जुटी है। इस योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सरकार अब उद्यमी मित्र की भर्तियां कर रही हैं। यह भर्ती यूपी के सभी जिलों में की जा रही हैं।

Udyami Mitras or friends of investors: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन किया था। इसके तहत यूपी में करीब 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया गया था। अब इस निवेश को धरातल पर उतारने की कवायद में सरकार जुटी है। सरकार ने यूपी में निवेशक मित्र की नियुक्ति कर रही है। यह नियुक्तियां इनवेस्ट यूपी के तहत की जा रही हैं। अधिकारियों की माने तो यह प्रक्रिया इस माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
16 अप्रैल को हुई थी लिखित परीक्षा
उद्यमियों और निवेशकों की सहायता के लिए बहुचर्चित उद्यमी मित्र (निवेशकों के मित्र) की चयन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसकी लिखित परीक्षा हो चुकी है। सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि 16 अप्रैल को लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे और प्रक्रिया मई तक पूरी होने की संभावना है और सभी 105 उद्यमी मित्रों को महीने के अंत तक नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
उद्यमी मित्र को मिलेंगे 70 हजार रुपये
मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत उद्यमी मित्रों को भत्ते के साथ 70,000 रुपये प्रति माह की राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्हें लखनऊ में विभिन्न जिलों, विकास प्राधिकरणों और इन्वेस्ट यूपी मुख्यालय में तैनात किया जाएगा। नियुक्तियां औद्योगिक विकास विभाग के तहत इन्वेस्ट यूपी द्वारा की जा रही हैं।
लगभग 400 उम्मीदवार हुए थे शामिल
अधिकारी ने कहा कि 9 अप्रैल को एक लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी और विशेषज्ञों की एक टीम उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रही थी। तय कट ऑफ के मुताबिक अगले चरण के लिए 300 से 400 उम्मीदवारों का चयन किया जा सकता है। हालांकि, इन उम्मीदवारों का अंतिम रूप से साक्षात्कार और कंप्यूटर परीक्षण के बाद चयन किया जाएगा। परीक्षा कराने के लिए अलग से कमेटी का गठन किया गया है।
जल्द ही होंगे साक्षात्कार
उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने सभी शैक्षिक और अनुभव प्रमाण पत्र मूल रूप में प्रस्तुत करने होंगे। उम्मीदवारों के वेटेज और उनके व्यक्तिगत साक्षात्कार स्कोर के आधार पर अधिकतम 120 उद्यमी मित्र चुने जाएंगे, जिनमें से 15 उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। यह प्रतीक्षा सूची परिणाम घोषित होने के बाद एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications