UP News: जानिए क्या है लखनऊ पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्र", क्या है इसकी खासियत

Operation 'Trinetra: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए एक तरफ जहां सरकार अपने स्तर पर कदम उठा रही है वहीं दूसरी ओर लखनऊ पुलिस भी ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लखनऊ में 22 हजार से अधिक कैमरों को पुलिस डेटाबेस से जोड़ने का काम किया गया है।

यूपी पुलिस

दरअसल, बेहतर निगरानी के लिए लखनऊ में आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में 22,000 से अधिक कैमरों को पुलिस के ऑनलाइन डेटाबेस से जोड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' के तहत बेहतर निगरानी के लिए शहर में आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में स्थापित 22,209 कैमरों को लखनऊ पुलिस के ऑनलाइन डेटाबेस से जोड़ा गया है।

इस पहल के माध्यम से, किसी भी जुड़े कैमरे तक पुलिस तुरंत पहुंच सकती है। पुलिस उपायुक्त (केंद्रीय) अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि 'त्रिनेत्र' पहल का उद्देश्य कैमरों के माध्यम से पूरे शहर में पुलिस निगरानी और सुरक्षा में सुधार करना है। "

व्यवसायों और निजी व्यक्तियों द्वारा स्थापित 22,000 से अधिक कैमरों को लखनऊ पुलिस डेटाबेस से जोड़ा गया है। इस पहल के माध्यम से, किसी भी जुड़े कैमरे तक पुलिस तुरंत पहुंच सकती है। साथ ही, लखनऊ जिले के ग्रामीण इलाकों के 5,370 कैमरों को भी जोड़ा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+