Brijbhushan Sharan Sing:कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने टिकट मिलने के सवाल पर दिया यह खास जवाब
Kaisarganj Lok Sabha News Uttar Pradesh: कैसरगंज लोकसभा सीट पर संस्पेस्स अभी भी बरकरार है। यहां से वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं। बीजेपी इन्हें टिकट न देकर इनके परिजनों में से किसी को टिकट देना चाहती है। टिकट मिलने के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने गुुरुवार को अपने खास अंदाज में जबाव दिया। दरअसल, डबल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट गए हुए थे।
कैसरगंज लोकसभा से टिकट मिलने के प्रश्न पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि "होइए वह जो राम रचि राखा"। इसका मतलब वहीं होगा जो राम ने रच रखा होगा या जो विधि का विधान होगा। उन्होंने समर्थकों से कहा कि घबराइए मत,हम हैं ना।

कैसरगंज और रायबरेली सीट पर पांचवें चरण (20 मई) को मतदान होना है। 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 3 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। 6 मई नाम वापसी की आखिरी तारीख है। भाजपा ने इन दोनों सीटों पर अभी उम्मीदवारों के नामों का एलान नहीं किया है।
सोमवार को पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 स्थानों पर दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ रोड शो किया। मंगलवार को तरबगंज व करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में 25 स्थानों पर स्वागत समारोह व कार्यक्रमों में भाग लेकर सियासी ''दबदबे'' का वजन आंका।
तरबगंज, बेलसर, डेहरास, धमरैया, बक्सैला, परसपुर, बलमत्थर, चकरौत, करनैलगंज, भंभुआ, बिबियापुरवा गोसाईं, काशीपुर, शाहपुर, नारायणपुर साल, भौरीगंज, पसका, मरचौर समेत 25 स्थानों पर काफिले का स्वागत हुआ। उन्होंने पूर्व निर्धारित 25 कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी सियासी ताकत का एहसास कराया।
आपको बता दें कि कैसरगंज सीट से भाजपा के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने शोषण करने के आरोप लगाए थे। महिला पहलवानों के लगाए आरोपों का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications