Exclusive Interview: UPSC टॉपर नौशीन से समझिए Success Mantra,निरंतर मेहनत के सामने कैसे कोई बंधन नहीं टिकता
UPSC Success Story Of Nausheen: संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में गोरखपुर की रहने वाली नौशीन ने पूरे देश में 9वीं रैंक हासिल की है। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने नौशीन से खास बातचीत की। इस दौरान नौशीन ने अपने संघर्ष की पूरी कहानी बताने के साथ युवाओं से कुछ जरुरी अपील भी की।
प्रारंभिक शिक्षा
नौशीन वैैसे तो मूलरुप से कुशीनगर जिले के पटहेरवा के समीप स्थित एक गांव की रहने वाल हैं। लेकिन उनका पूरा परिवार काफी लंबे समय से सीएम सिटी गोरखपुर में रहता है। नौसीन का आवास मेडिकल कॉलेज रोड पर फत्तेपुर ईदगाह के पास स्थित है। नौसीन की प्रारंभिक शिक्षा रैंपस स्कूल से हुई है। यहां से उन्होंने इंटर तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से से स्नातक किया। इन्होंने इतिहास विषय से बीए आनर्स किया है।

Recommended Video
हमेशा से मन में था यूपीएसी
नौसीन बताती हैं कि शुरुआती पढ़ाई के दौरान ही मन में आईएएस बनने का विचार मन में था। लेकिन स्नातक के बाद इस परीक्षा की मैने गंभीरता से तैयारी शुरु कर दी।
दोस्त के साथ शुरु की तैयारी
नौसीन बताती हैं कि जब मैंने ग्रेजुएशन कर लिया, तब मैं और मेरी दोस्त ने यूपीएसी की तैयारी की योजना बनाई। हमने कई किताबें भी साथ खरीदीं। यू ट्यूब पर इस परीक्षा के बारे में अच्छे से सर्च किया और फिर शुरु हो गयी तैयारी।
सेल्फ स्टडी से पाई सफलता
नौशीन ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा को क्लीयर करने के लिए खुद पर विश्वास जताया। उन्होंने सेल्फ स्टडी से ही इस परीक्षा में सफलता पाई है।
चौथे प्रयास में पाई सफलता
नौसीन बताती हैं कि मैंने यह सफलता चौथे प्रयास में पाई। पहले दो प्रयास में मैंने प्रीलीम्स क्वालीफाई किया। तीसरे प्रयास में ऐसा हुआ कि प्रीलिम्स भी क्वालीफाई नहीं हुआ। फिर चौथे प्रयास में सफलता मिली।
डिप्रेशन से ऐसे निकलकर की तैयारी
नौशीन बताती हैं कि लगातार असफलता के बाद मैं भी डिप्रेशन में चली गयी थी। ऐसा तब हुआ जब मेरा तीसरे प्रयास में प्रीलीम्स भी नहीं निकला। इसके बाद मुझे काफी निराशा हुई। मैं इस कदर हताश हो गयी कि मैं डिप्रशन में रहने लगी। इसके बाद मेरे दोस्तों ने मेरा हौसला बढ़ाया। माता-पिता,भाई-बहन सभी ने मुझे मोटिवेट किया। मैंने हिम्मत की और चौथे प्रयास के लिए कड़ी मेहनत शुरु कर दी।
कोई शब्द नहीं हैं खुशी के इजहार के लिए
निराशा और हतासा के बाद इतनी बड़ी उपब्धि पर आज नौशीन बेहद खुश हैं। वह कहती हैं कि खुशी के इजहार के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं। मेरे लिए बहुत बड़ा दिन हैं।
अब सोच समझकर बोलना पड़ता है
नौसीन ने कहा कि जब तक मैं स्टूडेन्ट थी तब तक कुछ बोलने के लिए बहुत सोचना नहीं पड़ता था। लेकिन इस परीक्षा को क्लीयर करने के बाद अभी से मुझे जिम्मेदारी सी सी लग रही है। अब कुछ भी बोलने से पहले सोचना पड़ता है।

युवाओं से की अपील
बहुत सारे युवा ऐसे हैं जो यूपीएसी परीक्षा की तैयारी करते हैं। जब उन्हें सफलता नहीं मिलती तो वे बहुत जल्दी निराश हो जाते हैं। ऐसे युवाओं से नौशीन अपील करती हैं कि हमेशा खुद पर विश्वास रखें। असफलता जीवन का हिस्सा होता हैं। इससे घबराने के जरुरत नहीं है। अच्छी योजना से कड़ी मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी।
माता-पिता व दोस्तों का रहा सहयोग
नौसीन ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में सबसे बड़ा योगदान मेरे पिताअब्दुल कय्यूम और मां जेबा खातून का रहा। इसके साथ ही जामिया मिलिया के मेरे दोस्तों ने मेरा बहुत सहयोग किया।
सभी की अच्छाईयों से सीखा
नौसीन कहती हैं कि वो किसी एक आदमी को अपने जीवन का आइडियल नहीं मानती बल्कि हर एक आदमी की अच्छाईयों से कुछ न कुछ सीखा है। मुझे जिसमें जो अच्छाई लगी उसे एडाप्ट करती गई। साथ के लोगों की बेस्ट क्वालिटी ले लेती हैं।
माता-पिता ने सभी परेशानियाें को ब्लॉक कर दिया
पूर्वांचल में वर्तमान समय में अभी भी लड़कियों को कई बंदिशों का सामना करना पड़ता हैं। मैं खुशनसीब हूं कि तैयारी के दौरान कुछ इस तरह की परेशानियां मुझ तक आने का प्रयास कर रही थीं लेकिन मेरे माता पिता ने उसे ब्लॉक कर दिया। मुझ तक पहुंचने तक नहीं दिया।
बोले पिता
बेटी की इस उपब्लधि पर पिता की खुशियों का ठिकाना नहीं है। नौसीन के पिता अब्दुल कय्यूम वर्तमान समय में गोरखपुर दूरदर्शन में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि नौसीन से इस रैंक की उम्मीद थी। जब हमने इसका दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन कराया मोटो तभी क्लीयर था। एक बार मन में बीटेक की बात आई थी। लेकिन मैंने फिर सिविल सर्विसेज के लिए कहा। नौसीन की मेहनत आज रंग लाई है और आज पूरा परिवार
खुश है।












Click it and Unblock the Notifications