Teacher's Day 2024: 'तो ये चीजें पूरी दुनिया बदल सकती हैं...' , जानिए प्रोफेसर ने छात्रों से क्या की अपील?
Teacher's Day Special News Gorakhpur Uttar Pradesh: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में शिक्षक दिवस को लेकर अभी से खास तैयारी चल रही है। गुरुवार को शिक्षक दिवस है। यह दिवस शिक्षक और विद्यार्थी सभी के लिए बहुत महत्व रखता है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने अंग्रेजी विभाग के हेड प्रोफेसर अजय शुक्ला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
जो मां के स्तर का हो वो मास्टर किसी भी शैक्षणिक संस्थान में विद्यार्थी सबसे महत्वपूर्ण घटक होता है। मैं शिक्षक को हमेशा मास्टर के रूप में मानता हूं। मास्टर शब्द अपने आप में बहुत पावरफुल है। अगर आप गौर करें तो पाएंगे कि मास्टर का मतलब जो मां के स्तर का हो। जो मां हमे घर में सिखाती है वो शिक्षक स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में सीखता है।
Recommended Video
अच्छा विद्यार्थी वो है जिसे अच्छी तरह से पढ़ाया गया हो प्रोफेसर अजय शुक्ला ने राधाकृष्णन द्वारा कही कुछ लाइनों को याद करते हुए कहा कि अच्छा विद्यार्थी वो नही है जिसने खूब पढ़ा हो बल्कि अच्छा विद्यार्थी वो है जिसे अच्छी तरह से पढ़ाया गया हो।

शिक्षकों के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी प्रोफेसर शुक्ला कहते हैं कि शिक्षको के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी है। छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा देना, कमजोर छात्रों को मुख्य धारा में लाना, अच्छे संस्कार देना सभी जिम्मेदारियां एक शिक्षक की होती हैं।
अच्छी तरह से जीने के लिए गुरु का ऋणी हूं प्रोफेसर शुक्ल ने एलेकजेंडर द ग्रेट की पंक्तियां याद करते हुए कहा कि ' मैं जीने के लिए अपने पिता का ऋणी हूं लेकिन अच्छी तरह से जीने के लिए अपने गुरु का ऋणी हूं।'
ये चीजें बदल सकतीं हैं पूरी दुनिया प्रोफेसर शुक्ल ने यूसुफ जई के स्टेटमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि ' वन चाइल्ड, वन टीचर,वन बुक एंड वन पेन कैन चेंज द वर्ल्ड ', मतलब एक शिक्षक, एक बच्चा, एक किताब और एक कलम पूरी दुनिया को बदल सकते हैं।
Gorakhpur News: DDU University के अंग्रेज़ी विभाग में पीएचडी में प्रवेश के लिए इस तिथि से होगा साक्षात्कार
शिक्षकों को बनाना होगा सशक्त प्रोफेसर ने कहा कि अगर युवाओं का, देश का, समाज का भविष्य बनाना हो तो शिक्षकों को सशक्त बनाना होगा। शिक्षक सिर्फ ज्ञान वर्धन ही नहीं करता बल्कि विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक भी बनाता है।
विद्यार्थियों से की अपील प्रोफेसर अजय शुक्ला ने विद्यार्थियों से अपील की कि आप युवा हैं, देश का भविष्य हैं। एक अच्छे विद्यार्थी बनने के साथ साथ आप सभी एक अच्छे नागरिक भी बनें।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications