DDU University News Gorakhpur: एमए, एमएससी, बीकॉम सहित इन कक्षाओं का परीक्षाफल हुआ जारी, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के आदेश पर कई कक्षाओं का परीक्षाफल घोषित किया गया। आइए जानते है इसमें कौन सी कक्षाएं शामिल हैं।
कुलपति के आदेश 11 जुलाई के क्रम में समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि एम०ए० गृह विज्ञान के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, एम०ए० कंटीनुईंग एंड एडल्ट एजुकेशन के द्वितीय सेमेस्टर, एम०एस-सी० वनस्पति विज्ञान के द्वितीय सेमेस्टर, एम०एस-सी० एक्वाकल्चर के द्वितीय सेमेस्टर, एम०एस-सी० फूड टेक्नोलॉजी के द्वित्तीय सेमेस्टर, एम०ए० शारीरिक शिक्षा के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, एम०एस-सी० (कृषि) जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग एवं एम०एस-सी० (कृषि) एग्रीकल्चर इकोनोमिक्स के द्वितीय सेमेस्टर, बी०काम के द्वितीय सेमेस्टर, बी०एस-सी गृह विज्ञान के द्वितीय सेमेस्टर, बी०बी०ए० के द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2023-24 का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है।

उक्त परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड है। इधर कुछ दिनों से विश्वविद्यालय परीक्षाफल घोषित कर रहा है। 11 जुलाई यानी आज से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हुआ है। इसे लेकर कुलपति ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे।
इसके साथ ही दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति नेवर्तमान सत्र के लिए स्नातक एवं परास्नातक स्तर के सभी नियमित कोर्सेज में 10 प्रतिशत सीट वृद्धि का निर्णय लिया। यह सीट वृद्धि स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों एवं उन सभी पाठ्यक्रमों में लागू नहीं होगी जो तकनीकी या अन्य किसी नियामक संस्था के निर्देशों से संचालित होते हैं।
कुलपति प्रो पूनम टंडन की अध्यक्षता में संपन्न प्रवेश समिति ने आज ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों पर सम्यक विचारोपरांत अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। समिति ने प्रवेश परीक्षाओं के शुचितापूर्ण और व्यवस्थित संचालन के लिए प्रवेश प्रकोष्ठ, नियंता मंडल तथा परीक्षा संचालन से जुड़े सभी व्यक्तियों की सराहना भी की।












Click it and Unblock the Notifications