Indian Railway: दिवाली और छठ पर्व पर छपरा-उधना ट्रेन के फेरों में हुई बढ़ोतरी, देखें पूरी डिटेल
Festival Special Train: रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05115/05116 उधना-छपरा-उधना अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 01, 08 एवं 15 नवम्बर, 2024 दिन शुक्रवार को तथा उधना से 03, 10 एवं 16 नवम्बर, 2024 दिन रविवार को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05115 छपरा-उधना अनारक्षित विशेष गाड़ी 01, 08 एवं 15 नवम्बर, 2024 को छपरा से 22.30 बजे प्रस्थान कर बलिया से 23.47 बजे, दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 01.05 बजे, औंड़िहार से 02.02 बजे, वाराणसी जं. से 03.40 बजे, मिर्जापुर से 05.35 बजे, प्रयागराज छिवकी से 07.05 बजे, मानिकपुर से 09.10 बजे, सतना से 10.20 बजे, कटनी मुड़वारा से 12.55 बजे, दमोह से 14.27 बजे, सागर से 15.42 बजे, बीना से 17.50 बजे, संत हरदाराम नगर से 20.22 बजे, उज्जैन से 23.00 बजे, तीसरे दिन रतलाम से 01.40 बजे, गोधरा से 04.15 बजे, वडोदरा से 06.00 बजे, भरूच से 06.46 बजे तथा सूरत से 07.45 बजे छूटकर उधना 08.00 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: दिवाली- छठ पर्व के मद्देनजर अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
वापसी यात्रा में, 05116 उधना-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 03, 10, एवं 16 नवम्बर, 2024 को उधना से 10.00 बजे प्रस्थान कर सूरत से 10.20 बजे, भरूच से 11.17 बजे, वडोदरा से 12.30 बजे, गोधरा से 14.32 बजे, रतलाम से 17.17 बजे, उज्जैन से 19.15 बजे, संतहरदाराम नगर से 22.17 बजे, दूसरे दिन बीना से 01.20 बजे, सागर से 02.52 बजे, दमोह से 04.07 बजे, कटनी मुड़वारा से 06.15 बजे, सतना से 08.15 बजे, मानिकपुर से 09.10 बजे, प्रयागराज छिवकी से 12.05 बजे, मिर्जापुर से 13.10 बजे, वाराणसी जं. से 16.55 बजे, औंड़िहार से 17.35 बजे, गाजीपुर सिटी से 18.30 बजे तथा बलिया से 19.50 बजे छूटकर छपरा 22.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 20 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। शयनयान श्रेणी के कोच आरक्षित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications