Afzal Ansari Net Worth: अफजाल अंसारी के पास है बेशुमार दौलत तो बेटी नुशरत भी कम नहीं, जानिए कितनी है संपत्ति
Afzal Ansari And Nusharat Ansari Net Worth: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी और उनकी भतीजी नुसरत अंसारी के पास बेशुमार दौलत हैं। दोनों ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रुप में गाजीपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दोनों ने अपनी संपत्ति का व्यौरा भी दिया है। तो आइए जानते हैं अफजाल अंसारी और उनकी बेटी नुशरत अंसारी के पास कितनी दौलत हैं?
कौन हैं अफजाल अंसारी? Who Is Afzal Ansari
अफजाल अंसारी, मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं और गाजीपुर लोकसभा सीट से बसपा पार्टी से वर्तमान सांसद हैं। इस बार समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। पहली बार वर्ष 1985 में कम्युनिष्ट के टिकट पर मुहम्मदाबाद से विधानसभा चुनाव लड़े और जीतकर विधायक बने। इसके बाद उनका जीत का सिलसिला 1989, 91,93 व 96 तक चलता रहा। वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के कृष्णानंद राय से हार गए। वह वर्ष 1993, 96 व 2002 का चुनाव सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े।
इसके बाद वह वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा से पहली बार सांसद बने। हालांकि वर्ष 2009, 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। वर्ष 2019 में अफजाल अंसारी ने सपा-बसपा गठबंधन में बसपा से चुनाव लड़कर तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को हरा दिया था।

अफजला अंसारी की नेट वर्थ Afzal Ansari Net Worth
नामांकन पत्र में दिए हलफनामे के मुताबिक अफजाल अंसारी के पास चल-अचल और विरासत सहित कुल करीब 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। उनके पास 5.75 लाख रुपये नकद है जबकि उनकी पत्नी फरहत अंसारी के पास 2.40 लाख रुपये हैं। अफजाल अंसारी के नाम से सात व पत्नी के नाम से नौ बैंक खाता हैं।
पत्नी के पास भी बैंकों में जमा धनराशि है। अफजाल के पास कुल मिलाकर 15.40 करोड़ कीमत की जमीन, नकद, मकान व फ्लैट हैं। उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हर साल हुई है।
अफजाल के पास कुल 67,97,152 रुपये बैंक खाते में जमा व आभूषण हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 1,47,85,073 रुपये की गाड़ी, जेवर व अन्य सामान हैं। इनेक पास बोट भी है।
कौन हैं नुशरत अंसारी? Who Is Nusharat Ansari
नुशरत अंसारी मुख्तार अंसारी की भतीजी और सांसद अफजाल अंसारी की बेटी हैं। उन्होंने भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल किया है।
नुसरत अंसारी की नेट वर्थ Nushrat Ansari Net worth
नुसरत अंसारी की साल 2022-23 में कुल 5 लाख 46 हजार 213 रुपये की आय रही है। इनके पास 1 लाख 60 हजार रुपये कैश है। वहीं बैंक खातों और अन्य निवेश में उनके पास कुल 24 लाख 30 हजार 153 रुपये चल संपत्ति है. इसमें 15 लाक 60 हजार रुपये का 240 ग्राम सोना है. इसके अलावा उनके पास टाटा नेक्सॉन है जिसकी कीमत 6 लाख रुपये बताई गई है। जमीन के मामले की बात करें तो उनके पास 5 करोड़ नब्बे लाख रुपये की जमीनें हैं।












Click it and Unblock the Notifications