UP: पूर्व विधायक पशुपति राय और गयादीन अनुरागी ने थामा कांग्रेस का दामन

Congress Chief Ajay Rai: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल जोड़-तोड़ की राजनीति में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी और सपा में सेंधमारी करने में जुटे हुए हैं। बुधवार को पूर्वांचल के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इस मौके पर उन्होंने जमकर कांग्रेस की नीतियों की सराहना की।

लखनऊ यूपी

अजय राय की मौजूदगी में पूर्व विधायक पुशपतिनाथ राय ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। वह गाजीपुर के दिलदार नगर सीट से विधायक रहे हैं। वहीं गयादीन अनुरागी हमीरपुर से विधायक रहे हैं और दलित समाज में गहरी पैठ रखते हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की सोच और नीतियों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उनको आगे बढ़ाने की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच में लोग भरोसा व्यक्त कर रहे हैं

राय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, जो 4000 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक, ने देश का मूड बदल दिया है,सभी जाति और धर्म के लोग भाजपा की समाज तोड़ो राज करो की नीति और नीयत से परिचित हो चुके हैं।

राय ने कहा कि बंटवारे की राजनीति करने वाले दलों को छोड़कर लोग कांग्रेस में विश्वास जता रहे हैं। कांग्रेस लोगों को जोड़ने में विश्वास करती है, इसीलिए कांग्रेस का कारवाँ लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता प्रण ले चुका है कि संविधान समाप्त करने वालें भाजपा को 2024 में सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकना है।

सदस्यता के अवसर पर पशुपति नाथ राय ने कहा कि भाजपा अपनी जनसेवा के विचार को छोड़ चुकी है। अब सिर्फ़ उद्योगपतियों के लिए भाजपा काम कर रही है। अब कांग्रेस ही देश की उम्मीद बची है। बचा जीवन अब देश हित में कांग्रेस में समर्पित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+