UP News: अयोध्या से वृन्दावन जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर को कैंटर ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार सुबह कैंटर ने टेम्पो ट्रैवलर में जोरदार टक्कर दी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा।फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया। ट्रैवलर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों को सैफई पीजीआई एवं मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया है।

UP

मनीष कुमार (38) निवासी गांव मारौली थाना उम्मरगांव जिला बलसाड़, गुजरात जोकि टेम्पो ट्रैवलर का चालक है। वह ट्रैवलर में कुल 19 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या एवं वृंदावन दर्शनों के लिए गत 2 नवंबर को निकला था। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शनों के बाद ट्रैवलर चालक सभी श्रद्धालुओं को लेकर 7 नवंबर की शाम अयोध्या से वृंदावन दर्शनों के लिए जा रहा था। शुक्रवार सुबह 6:00 बजे करीब जैसे ही वह थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 54 के समीप पहुंचा, तभी अचानक पीछे से एक कैंटर उसको ओवरटेक करते हुए तेजी से निकल गया।

कैंटर से बचने के लिए ट्रैवलर चालक ने जैसे ही ट्रैवलर को बाईं ओर मोड़ा। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर पहले से खड़े एक कैंटर में टेम्पो ट्रैवलर घुसा चला गया। इस घटना में युग (13) निवासी खरड़पुर जिला सिलवास दमन, दादरनगर हवेली, राधा बेन पत्नी कांति भाई और दो वर्षीय प्रसा पटेल की मौत हो गई। जबकि जय कुमार (14), विरल (35), नीला (58), हिरन ठाकुर (46) समेत अन्य लोग घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+