'मैंने देखा एक गाय ट्रेन की तरफ आ रही थी और..', तेजस एक्प्रेस में बैठे व्यक्ति ने बताई हादसे की कहानी
Tejas Express News Firojabad Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के हिरनगांव स्टेशन के पास एक गाय के तेजस एक्सप्रेस से टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद कुछ समय तक ट्रेन के प्रभावित रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर से दिल्ली जा रही है तेजस एक्सप्रेस से गाय टकरा गयी। इससे ओएचई का तार टूट गया। जिससे अप लाइन बंद रही। एक घंटे के बाद इसे कही जाकर सही किया गया। इसकी वजह से वंदे भारत ट्रेन को खड़ा रहना पड़ा। यात्री जल्द ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे थे।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे तेज गति से दौड़ रही तेजस एक्सप्रेस से हिरनगांव व फिरोजाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच गाेवंशी टकरा गया। जिसके चलते इंजन के पेंटो में फंसकर ओएचई तार टूट गए। विद्युत आपूर्ति भंग होने से ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। मौके पर पहुंची रेलवे की तकनीकि विभाग की टीम ने टूटे तारों को ठीक कर यातायात शुरू कराया। इस दौरान अप लाइन की वंदे भारत एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, कानपुर-टूंडला पैसिंजर, मालदा टाउन एक्सप्रेस, सियालदाह-बडोदरा स्पेशल ट्रेन, गोवाहटी-अगरतला स्पेशल ट्रेन पिछले स्टेशनों पर खड़ी रहीं।












Click it and Unblock the Notifications