'हां मैंने ही प्रेमिका के कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाई थी और बेहोश होने के बाद.,'आरोपी ने बताया कैसे ली जान
Fatehpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या में प्रयुक्त रॉड भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
प्रेमी ही निकला कातिल छात्रा को किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने ही मौत के घाट उतार दिया था। प्रेमिका को कार में बैठाया और उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद सिर पर रॉड से वार कर मार डाला और शव को फेंक दिया।

इस वजह से की हत्या आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि उसका काफी समय से छात्रा के घर आना जाना था। नौ माह से अधिक समय से किशोरी से शारीरिक संबंध था। इस बीच वह गर्भवती हो गई। मैने गर्भपात कराने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद मैने उसकी हत्या की साजिश रची।
पुलिस को किया गुमराह आरोपी शातिर निकला। हत्या के बाद से 6 दिनों तक वह परिजनों और पुलिस को गुमराह करता रहा। उसने हत्या के बाद परिजनों के पास पहुंच खुद तहरीर लिखी और थाने गया। इतना ही नहीं 6 दिनों तक पुलिस के मुखबिर की तरह काम करता रहा।
सीसीटीवी फुटेज की मदद ली पुलिस ने इस मामले में 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज निकली। आरोपी लड़की के चाचा को फंसाने की साजिश रची थी। फुटेज से चाचा सुरक्षित हो गए।
कॉल डिटेल से आया पकड़ में आरोपी की कॉल डिटेल पुलिस ने निकाली। लोकेशन पता चला। इसके बाद आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोतवाल बिंदकी ने बताया कि छात्रा के प्रेमी सेवानिवृत्त बीडीओ के पुत्र शिवेंद्र उर्फ शीबू रैदास को जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications