UP News: बिजली उपभक्ताओं को रास आ रही यूपी सरकार की 1912 हेल्पलाइन नंबर, ये हैं दावे
UPPCL News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली उपभक्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की थी। सरकार की ओर से जारी गई हेल्पलाइन का असर भी अब दिखायी देने लगा है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का दावा है कि यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की 1912 हेल्पलाइन ने अप्रैल 2017 में लॉन्च होने के बाद से 1.52 करोड़ उपभोक्ता शिकायतों का समाधान किया है।

एके शर्मा ने एक बयान में कहा, "यह भी जरूरी है कि 1912 टोल-फ्री नंबर के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायत का समाधान होने के बाद उनसे फीडबैक लिया जाए।"
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की 1912 हेल्पलाइन ने अप्रैल 2017 में लॉन्च होने के बाद से 1.52 करोड़ उपभोक्ता शिकायतों का समाधान किया है। उन्होंने अधिकारियों को टोल-फ्री सेवा को और भी प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि, "यह भी जरूरी है कि 1912 टोल-फ्री नंबर के जरिए उपभोक्ताओं की शिकायत का समाधान होने के बाद उनसे फीडबैक लिया जाए।" उन्होंने कहा, "हालांकि सेवा बहुत अच्छा काम कर रही है, लेकिन इसे और बेहतर बनाया जा सकता है।"
शर्मा ने अब तक निपटाई गई उपभोक्ता शिकायतों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब तक गुणवत्ता के साथ निपटाई गई कुल 1.52 शिकायतों में से 10 लाख बिलिंग, 17 लाख स्मार्ट मीटर, 4 लाख बिजली कनेक्शन, 1.28 लाख बिजली चोरी से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति से संबंधित 1.3 करोड़ से अधिक शिकायतों का भी समाधान किया गया।












Click it and Unblock the Notifications