UP News: माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर ED का शिकंजा, प्रयागराज समेत कई ठिकानों पर की छापेमारी

माफिया अतीक अहमद इस समय सुर्खियों में है। एक तरफ यूपी पुलिस उसको साबरमती से प्रयागराज ला रही है। वहीं दूसरी ओर यूपी में प्रवर्तन निदेशालय ने उसके करीबियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

योगी आदित्यनाथ

Enforcement Directorate: उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलनेंस की नीति अपना रही है वहीं दूसरी ओर Enforcement Directorate(ED) की तरफ भी माफियों को आर्थिक चोट पहुंचाने में जुटा हुआ है। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में ईडी को बड़े पैमाने पर कैश बरामद हुआ है। इस बीच, यूपी पुलिस की टीम अतीक को लेकर प्रयागराज के नैनी जेल पहुंच गई है।

अतीक के करीबियों पर ED का शिकंजा

अतीक के दोबारा यूपी में लाए जाने से पहले ही ED की टीम एक्टिव हो गई थी। बुधवार को अतीक के 6 करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। ED ने जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है उसमें बड़े बिल्डर संजीव अग्रवाल भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ED को वहां से बड़े पैमाने पर कैश और जेवरात मिले हैं। संजीव अग्रवाल के अलावा सपा के नेता और बसपा के पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, वकील खान, सौलत हनीफ और अतीक के अकाउंटेंट सीताराम शुक्ला के यहां भी रेड पड़ी है।

प्रयागराज में एक दर्जन जगहों पर हुई छापेमारी

सूत्रों की माने तो प्रयागराज और उसके आसपास के इलाकों सहित एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की गई। अतीक अहमद के उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत में पेशी के लिए गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। उसे उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम सड़क मार्ग से लेकर आ रही है। उमेश पाल और उनके दो पुलिस सुरक्षा गार्डों की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अतीक को साबरमती से प्रयागराज लेकर पहुंची पुलिस

इस बीच, यूपी पुलिस माफिया अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज के नैनी जेल पहुंच चुकी है। इससे पहले उमेश पाल की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को अहमद, उनके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस 26 मार्च को अहमद को अदालत में पेश करने के लिए साबरमती जेल से प्रयागराज ले गई थी। पुलिस की तरफ से पांचों आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। हालांकि पुलिस अभी मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पायी।

2021 में भी ED ने की थी कार्रवाई

दरअसल, 2021 में, ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अहमद और उनकी पत्नी की 8 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की थी। उस समय भी इसने कुछ तलाशी ली थी। तब यह पाया गया था कि उसकी जांच में पाया गया कि "अहमद, आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से, नकदी में गंदा पैसा कमाता था और इसे उसके और उसके रिश्तेदार के बैंक खातों में जमा किया जाता था। ईडी ने यह भी देखा है कि उनके सहयोगियों द्वारा संचालित विभिन्न फर्मों और कंपनियों से उनके खातों में धन जमा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+