ED Raids in UP: अवैध खनन मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर ED की छापेमारी
ED Raids in Gayatri Prajapati House UP: अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के अमेठी स्थित आवास पर ED की छापेमारी जारी है। अवैध खनन मामले में यह कार्रवाई की गई है। गुरुवार सुबह आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों से पहुंची टीम ने पूरे घर को अपने कब्जे में ले लिया है। अमेठी के अलावा लखनऊ और मुंबई के 17 ठिकानों पर भी रेड जारी है।

जानकारी के मुताबिक, अमेठी के आवास विकास कालोनी और गंगागंज मोहल्ले में ईडी की छापेमारी चल रही है। गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति भी घर के अंदर मौजूद हैं, राजधानी लखनऊ स्थित गायत्री प्रजापति के आवास पर भी ED की टीम सुबह 6:00 बजे से छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। हालांकि जिस मकान में ED छापेमारी की कार्रवाई कर रही है, उस मकान में गायत्री प्रजापति के परिवार का कोई सदस्य पिछले कई सालों से नहीं रहता है। देश भर के कई शहरों में गायत्री प्रजापति की अवैध फैली हुई संपत्तियों की जांच के लिए आज ED छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।
माना जा रहा है कि अमेठी में मौजूद उनके आवास पर मुख्य छापेमारी चल रही है, जहां पर उनका परिवार मौजूद है। ED इससे पहले ही लखनऊ की मोहनलालगंज में 10 बीघा जमीन जो उनके नौकर के नाम पर थी अटैच कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications