UP News: अफसरों की मेहरबानी से 'बूढ़ा हुआ जवान', बेटी 60 साल की, बेटा 58 साल का, दर-दर भटक रहा 'युवा' पिता

UP Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण 80 वर्षीय बुजुर्ग जवान हो गया है। बुजुर्ग के जवान होने के बाद अधिकारियों ने उसकी पेंशन बंद कर दी है।

अधिकारियों की लापरवाही और जीवन के अंतिम पड़ाव में पेंशन बंद होने से 80 वर्षीय बुजुर्ग काफी परेशान हैं। वे अपनी पेंशन के लिए अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अधिकारी उनकी एक नहीं सुन रहे हैं।

up-news-due-to-the-kindness-of-the-officers-old-became-young

यह पूरा मामला प्रयागराज जनपद के धनुपुर विकासखंड के शाहपुर बिठौली गांव का है। गांव में 80 साल के कल्लू नामक एक शख्स रहते हैं। क्योंकि कल्लू वृद्ध हैं ऐसे में उनको पेंशन मिलती थी। इस पेंशन से परिवार और अपना खर्च चलाते थे।

बताया जा रहा है कि 13 मई 2022 को अचानक समाज कल्याण विभाग ने कल्लू की पेंशन बंद कर दी। पेंशन बंद होने से कल्लू काफी परेशान हो गया। अधिकारियों से पूछताछ करने के बाद जब उसे सही जानकारी नहीं मिली तो उनके बेटे ने आरटीआई लगाई।

आईटीआई के माध्यम से पता चला कि कल्लू की उम्र 60 साल से कम है ऐसे में उनको पेंशन नहीं दिया जा सकता है। जवान होने के चलते कल का पेंशन बंद कर दिया गया है। जानकारी होने के बाद बेटा सभाजीत अपने पिता को लेकर अधिकारियों के यहां पहुंचा।

अधिकारियों के यहां शिकायत करने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। वृद्ध का कहना है कि उसकी बड़ी वाली बेटी का नाम राधा है और उसकी उम्र 60 साल है। जबकि वृद्ध के दूसरे बेटे का नाम जीत नारायण है जो 58 साल का है।

वृद्ध का कहना है कि जिसकी बेटी और बेटे इतने बड़े हो वह नौजवान कैसे हो सकता है। उन्हें युवा बताकर अधिकारियों द्वारा उनका पेंशन बंद कर दिया गया है। आज भी कल्लू पेंशन की आस लगाए बैठे हैं। फिलहाल इस मामले में अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई की बात कही जा रही है।

सीडीओ गौरव कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और बुजुर्गों की पेंशन हमारी पहली प्राथमिकता है और लापरवाही की जांच कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+