UP News: आजम खान को लेकर गरमायी यूपी की सियासत, अजय राय ने बीजेपी पर लगाया ये बड़ा आरोप

Uttar Pradesh Congress: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से सीतापुर जेल में मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनसे नहीं मिल पाए। उन्हें बिना मिले ही वापस लौटना पड़ा। इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार आजम को परेशान कर रही है। सरकार के इशारे पर ही उनपर फर्जी मुकदमे लिखे गए और उनको जेल भिजवाया गया।

बीजेपी

सीतापुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा आजम खान जी कोई अपराधी नहीं हैं । वह राजनैतिक व्यक्ति हैं और उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता हैं। उनके नगर विकास मंत्री रहते सफलतम महाकुंभ का आयोजन हुआ जिसकी सराहना पूरे विश्व में हुई। छात्र जीवन से ही राजनैतिक रहे आजम खान जी के साथ भाजपा सरकार द्वारा विद्वेष भावना से ऐसा अत्याचार करना बिल्कुल उचित नहीं है।

राय ने कहा कि हम मानवता के नाते उनके दुख दर्द को साझा करने के लिए यहां आए हैं जो भी जरूरत होगी जो भी वह हमसे सहयोग की उम्मीद करेंगे उसके लिए हम साथ खड़े हैं ऐसे अत्याचार और तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लड़ाई लड़ी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा आज भी हम मानवता धर्म के नाते यहां आए हैं। कांग्रेस पार्टी और हमारे नेताओं ने हमेशा स्थापना के समय से ही अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ आवाज उठाई है और लड़ाई लड़ी है उत्तर प्रदेश में जब-जब भाजपा सरकार ने अत्याचार किया, चाहे हाथरस की घटना हो।

जिला प्रशासन द्वारा सरकार के इशारे मिलने से रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें आजम खान जी से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। आखिर आजम खान किस हालत में है यह बात कैसे पता चलेगी? प्रदेश को कानून की बजाय जंगलराज बना दिया गया है। सब मनमर्जी से चलाया जा रहा है हमने जेल में मुलाकात के लिए सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर दी थी लेकिन उसके बाद भी हमें मिलने से रोका गया और झूठा बहाना आजम खान से न मिलने का प्रशासन द्वारा बनाया गया।

राय ने कहा कि हम तो पूछते हैं कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इतना भयभीत क्यों है, जो सच है वह सामने आने दीजिए, हम आजम खान से मिलते जो सच है वह सामने आता। इस तरह के हथकंडों के आगे अन्याय अत्याचार के खिलाफ यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+