Lok Sabha Chunav 2024: राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सोनिया सहित ये रहे मौजूद

Raebareli Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने शुक्रवार को नामाकंन किया। इस दौरान सोनिया व प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राहुल गांधी अपनी मां सोनिया व बहन प्रियंका के साथ शुक्रवार सुबह रायबरेली स्थित फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे। इनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। शुक्रवार सुबह ही पार्टी ने रायबरेली और अमेठी से अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे।

rahul

रायबरेली राहुल गांधी की मां सोनिया का निर्वाचन क्षेत्र था। कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी या रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। गांधी परिवार के करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को जिन सीटों पर मतदान होगा, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। रायबरेली और अमेठी सीटों पर मतदान 20 मई को ही होगा। मतगणना चार जून को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+