UP: अयोध्या में पहली रैली को संबोधित कर 2024 का शंखनाद करेंगे CM योगी, कई अहम प्रोजेक्ट्स की करेंगे समीक्षा

Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले गुरुवार को अयोध्या में पहली रैली को संबोधित करेंगे। वह शहर में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

गुरुवार को अयोध्या में होगी बड़ी रैली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अयोध्या में अपनी पहली रैली को संबोधित करेंगे। सीएम बुधवार को अयोध्या पहुंचकर वहां चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

योगी आदित्यनाथ

दो दिवसीय दौरे पर आज अयोध्या पहुंचेंगे योगी

योगी अयोध्या में ही रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार को योगी सुबह करीब 10.30 बजे भरतकुंड में एक रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले सीएम 19 जून को रैली को संबोधित करने वाले थे। अयोध्या में वर्तमान में चल रही सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं के कारण शहर का बड़ा हिस्सा प्रभावित है।

तीन प्रमुख मार्गों को पूरा करने पर फोकस

राज्य सरकार ने अयोध्या में तीनों मार्गों को पूरा करने के लिए दिसंबर 2023 की समय सीमा तय की है। सरकार ने परियोजना के लिए अपने वित्त बिल 23-24 में 1,000 करोड़ आवंटित किए हैं।

इस साल के अंत तक पूरा होंगे तीनों मार्ग

सरकारी सूत्रों के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट भी चाहता है कि राज्य सरकार तीनों मार्गों को इस साल के अंत तक पूरा कर लेना चाहती है। इन मार्गों में राम पथ-सहादतगंज से नया घाट तक 13 किमी सड़क, राम जन्मभूमि पथ- सुग्रीव किला से राम मंदिर तक 2 किमी और भक्ति पथ- श्रृंगार हाट से श्रीराम जन्मभूमि तक 850 मीटर सड़क शामिल है।

अगले साल होने हैं लोकसभा चुनाव

देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं और चुनाव के लिहाज से अयोध्या में चल रहे कई प्रोजेक्ट्स पर सरकार की नजर है। सरकार की कोशिश है कि जितने भी अहम प्रोजेक्ट हैं उन्हें तय डेडलाइन के भीतर जनवरी 2024 से पहले हर हाल में निपटाया जाए।

तय समय से पहले ही गर्भगृह बनाने की कवायद

इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों का दावा है कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी तय समयसीमा से पहले ही मंदिर के गर्भगृह का निर्माण पूरा कर लेना चाहता है ताकि आम चुनाव में इसका फायदा केंद्र की मोदी सरकार को मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+