Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: मुजफ्फरनगर में बोले सीएम योगी आदित्‍यनाथ- पहले दंगे होते थे लेकिन अब दंगामुक्‍त प्रदेश बन चुका है

Muzaffarnagar Bjp Gram Parivartan Yatra: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ से 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' का शुभारंभ किया। सीएम योगी ने कहा यूपी की डबल इंजन सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा किया, इसलिए अन्‍नदाता देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। मुजफ्फरनगर में सीएम ने कहा पहले प्रदेश भर में दंगे होते थे लेकिन अब भाजप के शासन में उत्‍तर प्रदेश "दंगामुक्‍त" प्रदेश बन चुका है।

up cm

सीएम योगी ने शुकतीर्थ का पांच हजार साल पुराना इतिहास बयां करते हुए सवाल किया दुनिया में कौन सी ऐसी जाति, मत और मजहब है, जो अपना 5,000 वर्षों का इतिहास बता पाए? लेकिन हम तो गर्व के साथ कह सकते हैं।

बता दें लोकसभा चुनाव से पहले शुकतीर्थ पर ग्राम परिक्रमा यात्रा का ट्रैक्टर पूजन करके शुभारंभ करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया।

किसानों और यहां पर जुटी जनता और भाजपा नेताओं, समर्थकों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा 500 वर्ष का ये सपना पूरा हुआ, अब अयोध्या में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धांलु पहुंच रहे हैं।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुकतीर्थ की जनता को संबोधित करते हुए कहा शुक तीर्थ हमारा पवित्र धाम है, आज से नहीं आज से पांच हजार पहले भगवान वेदव्‍यास के पुत्र महाराज शुकदेव जी ने श्रीमद् भागवत महापुराण की पहली कथा यहां पर राजा परिक्‍क्षित को सुनाई थी।

इसके साथ ही सीएम योगी ने सवाल किया कि दुनिया में कौन सी ऐसी जाति, मत और मजहब है, जो अपना 5,000 वर्षों का इतिहास बता पाएगा! लेकिन हम तो गर्व के साथ कह सकते हैं क्‍योंकि शुकतीर्थ भूमि है वो भागवत भूमि है उसका इतिहास 5 हजार साल पुराना है।

उन्‍होंने कहा महाराज शुकदेव ने जो भागवत कथा यहां सुनाई थी वो लोगों के जीवन को धन्‍य करती है। लीलाधारी भगवान कृष्‍ण की लीलाओं पर आधारित श्रीमद्भगावत के प्रसाद को सर्वप्रथम प्राप्‍त करने वाले इस धाम को कोटि-कोटि नमन करते हुए बताता है कि यहां के लोगों से जो वादा किया था कि मां गंगा की धारा यहां से निकलेगी वो वादा यूपी की डबल इंजन सरकार ने पूरी की?

सीएम योगी ने जनता की ओर हाथ हिलाते हुए पूछा हो गया ना? अब तो कोई गुंजाइश नहीं है ना! डबल इंजन सरकार जो बोलती है उसे करके दिखाती हैं।

सीएम योगी ने कहा पहले कई दिनों तक मुजफ्फरनगर में दंगे चलते थे, कई नेता जेल भी गए, अब यहां कोई दंगा कर सकता है क्या? गन्ना इसके साथ ही सीएम योगी ने गन्‍ना किसानों कहा पहले सात प्रतिशत बकाया भुगतान था लेकिन अब 99 प्रतिशत गन्ना भुगतान किया जा रहा है। 119 चीनी मिलों में से 105 मिले ऐसी है जो शत-प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं।

वहीं सीएम योगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 'आत्मनिर्भर युवा' राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 'विकसित भारत' की यात्रा को सतत गति दे रहा है।

आज रोजगार मेला के अंतर्गत सरकारी नौकरियों में चयनित 01 लाख से अधिक युवाओं को प्रदान किए गए नियुक्ति-पत्र इसका प्रमाण हैं। सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं प्रधानमंत्री जी का आभार!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+