UP News: CM Yogi ने की समीक्षा, Heat Wave को लेकर जारी किए दिशा निर्देश

Heat Wave in UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में Heat Wave की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी तथा लू का प्रकोप देखा जा रहा, ऐसी स्थिति में आमजन, पशुधन तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक स्तर पर पुख्ता प्रबन्ध किए जाएं।

हीट वेव से प्रभावित लोगों का हो तत्काल इलाज

योगी ने कहा कि अस्पतालों तथा मेडिकल कॉलेजों में हीट वेव से प्रभावित लोगों का तत्काल इलाज किया जाए। राहत आयुक्त कार्यालय के स्तर से मौसम पूर्वानुमान का दैनिक बुलेटिन जारी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त शहरों में पेयजल की आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुरूप की जाए, ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का सुचारु संचालन किया जाए।

योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ रखवाए जाएं तथा साथ ही गोवंश, श्वान आदि के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पानी एवं छाया की व्यवस्था की जाए, पक्षियों के लिए छोटे बर्तनों में पानी एवं दाना रखने के लिए आमजन को जागरुक किया जाए।

उद्यानों एवं अभयारण्यों में हो चारे पानी की व्यवस्था

हीट वेब को लेकर योगी ने कहा कि प्राणि उद्यानों तथा अभ्यारण्यों में हीट वेव एक्शन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए और गोशालाओं में पशुधन के चारे और पानी की उचित व्यवस्था हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अनावश्यक बिजली कटौती न हो, ट्रांसफार्मर जलने अथवा बिजली के तार टूटने जैसी समस्याओं का अविलम्ब निस्तारण किया जाए।

योगी ने की हीट वेव की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में हीट वेव (लू) की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

पशुओं और जीवों का ध्यान रखने का निर्देश

योगी ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच पशुधन और वन्य जीवों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है। सभी प्राणि उद्यानों तथा अभ्यारण्यों में हीट वेव एक्शन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। पशुओं को हीट वेव की स्थिति में सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजाम हों। गोशालाओं में पशुधन के चारे और पानी की उचित व्यवस्था हो।

जरुरत पड़ने पर खरीदें बिजली

उन्होंने कहा कि तेज गर्मी का मौसम है एवं लू चल रही है। ऐसे में गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न हो। जरूरत हो तो अतिरिक्त बिजली खरीदने की व्यवस्था करें। ट्रांसफार्मर जलने अथवा बिजली के तार टूटने जैसी समस्याओं का अविलम्ब निस्तारण किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+