UP News: सीएम योगी पहुंचे मुरादाबाद, कहा- कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा
UP News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंचे,जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के 18 किसानों को भी सम्मानित भी किया। सीएम योगी ने कार्यक्रम में प्रदेश के जिन 18 किसानों को सम्मानित किया, इसमें मुरादाबाद मंडल के नौ किसान शामिल हैं। संभल के फईम और रामपुर जिले के 2 किसान हैं।मुख्यमंत्री योगी करीब 12.45 पर कार्यक्रम स्थल बिलारी पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें UP News: सीएम योगी से मिले ओम प्रकाश राजभर, फिर शुरू हुई अटकलें
सीएम योगी ने आगे जोड़ा कि उत्तर प्रदेश की सभी चीनी मिलों को चलाया जा रहा है। इसके साथ ही गन्ना किसानों का निरंतर भुगतान भी किया जा रहा है।प्रदेश के सभी किसानों तक फायदा पहुंचे इसके लिए कई योजनाएं तैयार की गई है। उन्होंने आगे कहा कि जिन किसानों के पास निजी ट्यूबवेल है, उनको सरकार की तरफ से मुफ्त बिजली मिलेगी।
इसके साथ ही मुरादाबाद से शीघ्र हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के शासन के दौरान प्रदेश में लगातार दंगे होते थे, किंतु अब कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाता है। योगी ने कहा कि अब लोग कहने लगे हैं 'कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा'।
यह भी पढ़ें UP News: क्या अयोध्या रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, सीएम योगी ने दिया बड़ा संकेत












Click it and Unblock the Notifications