UP News: सीएम योगी से मिले ओम प्रकाश राजभर, फिर शुरू हुई अटकलें
OM Prakash Rajbhar News: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर आखिर योगी सरकार में मंत्री कब बनेंगे।

राजभर खुद कई बार कह चुके हैं कि वह मंत्री जरूर बनेंगे। वहीं, विपक्ष ने तंज कसते हुए कहा है कि 'दिल्ली-यूपी' बीच चल रही 'जंग' के कारण राजभर मंत्री नहीं बन पा रहे हैं. इन सबके बीच शुक्रवार को 'लखनऊ का तापमान' तब बढ़ गया जब ओम प्रकाश राजभर अपने बड़े बेटे अरविंद राजभर के साथ सीएम योगी से मिलने पहुंचे।
राजभर ने खुद कहा कि इस दौरान उन्होंने सीएम योगी से शिष्टाचार मुलाकात की और भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की है। राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनुसूचित जनजाति में. प्रस्ताव को यथाशीघ्र भारत सरकार को भेजने हेतु बैठक की गई। वंचित बंजारा समुदाय की समस्या के संबंध में भी चर्चा की गई, जिनकी आबादी लगभग 2500 बंजारा जाति है।
जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकती है। हालाँकि, इस पर अभी तक कोई ठोस बयान नहीं आया है। ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने के बाद से ही उन्हें मंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती है. यह देखना दिलचस्प होगा कि राजभर योगी कैबिनेट में शामिल होते हैं या नहीं।
एसबीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि, शुक्रवार को 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर जी उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार मुलाक़ात कर भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध किये जाने के लिए प्रस्ताव यथा शीघ्र भारत सरकार को भेजने के लिए मुलाक़ात किया और बंजारा जाति के लगभग 2500 आबादी वाले गाँव रणवीर नगर सैफ़ई तहसील सैफ़ई जनपद इटावा के उपेक्षित बंजारा समाज की समस्या के संबंध में भी चर्चा की।
यह भी पढ़ें-












Click it and Unblock the Notifications