UP News: क्या अयोध्या रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, सीएम योगी ने दिया बड़ा संकेत
UP Samachar: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अयोध्या का कायाकल्प करने के लिए सरकार लगातार कई बड़े प्रयास कर रही है। प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या जंक्शन का नाम बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चा है कि अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम किया जा सकता है।

दरअसल, गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के दौरान नाम बदलने को लेकर संकेत मिले हैं। सीएम योगी की इच्छा है कि रामनगरी की गरिमा के अनुरूप पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन के नाम पर जंक्शन के स्थान पर धाम जोड़ा जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने रेलवे के उच्च अधिकारियों से जंक्शन का नाम बदलकर धाम करने की इच्छा जताई। आदेश के पालन को लेकर रेलवे में हलचल शुरू हो गई है। हालांकि, इस संबंध में रेलवे की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अक्टूबर 2021 में सीएम योगी ने फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया था। उनकी ओर से इसका प्रस्ताव भी केंद्र को भेजा गया था।फैजाबाद स्थित छावनी क्षेत्र में सैनिकों के सम्मान में कैंट शब्द जोड़ा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या जंक्शन के पुनर्विकसित नए भवन का उद्घाटन करने और अयोध्या दिल्ली बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आ रहे हैं। यह कार्यक्रम करीब आधे घंटे तक चल सकता है। पीएम के दौरे को लेकर रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं।
इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी उचित व्यवस्था की जा रही है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी, डीआरएम डॉ. मनीष थपलियाल, एडीआरएम सचिन वर्म और वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह ने रेलवे की तैयारियों की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications