UP News: CM Yogi ने बनाया रिकॉर्ड, Akhilesh-Mayawati-Mulayam Singh को पछाड़ा
सीएम योगी ने मंगलवार को 1954 से 1960 तक 5 साल 345 दिन तक यूपी के सीएम रहे कांग्रेस के डॉ. संपूर्णानंद के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 5 साल 347 दिन पूरा करने का रिकॉर्ड कायम किया।

Yogi unbroken tenure in UP: उत्तर प्रदेश में इस समय विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सत्र में योगी विपक्ष पर लगातार गरज रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक शानदार रिकॉर्ड भी बनाया है। योगी यूपी के ऐसे पहले सीएम बन गए हैं जिनका कार्यकाल 5 साल 347 दिन (सेवारत) तक चला है। अभी वह फिलहाल सीएम बने हुए हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इस कार्यकाल के समाप्त होने तक वह एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लेंगे जिसे तोड़ना बड़ा मुश्किल होगा।
योगी ने तोड़ा संपूर्णानंद का रिकॉर्ड
सीएम योगी आदित्यनाथ ऐसे पहले सीएम हैं जिन्होंने पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने और नोएडा के मिथक को तोड़ने के बाद फिर से मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया। योगी आदित्यनाथ आजादी के बाद राज्य में सबसे लंबे समय तक अखंड कार्यकाल रखने वाले सीएम बन गए हैं। योगी ने मंगलवार को 1954 से 1960 तक 5 साल 345 दिन तक यूपी के सीएम रहे कांग्रेस के डॉ. संपूर्णानंद के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 5 साल 347 दिन पूरे किए।
पांच साल चार दिन सीएम रहे अखिलेश यादव
सपा के अखिलेश यादव ने भी पूरा कार्यकाल पूरा किया और उनके कार्यकाल की अवधि 5 साल और 4 दिन थी, जिसके बाद बीजेपी ने 2017 में चुनाव जीता और योगी मुख्यमंत्री बने। मार्च 2022 में, बीजेपी ने यूपी में योगी के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक जनादेश जीता और वह सीएम बने रहे।

गोविंद बल्लभ पंत का कार्यकाल रहा लंबा
राज्य के पहले सीएम गोविंद बल्लभ पंत का इस क्षेत्र में सबसे लंबा कार्यकाल रहा, लेकिन 1 अप्रैल, 1946 से 23 जनवरी, 1950 के बीच वे संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री रहे। यूपी के सीएम के रूप में उनका कार्यकाल 24 जनवरी, 1950 को शुरू हुआ और 28 दिसंबर, 1954 (4 साल 336 दिन) तक चला, जिसके बाद वे केंद्रीय गृह मंत्री बने।
मायावती चार बार में सात साल रही सीएम
इस क्रम में मायावती, जिन्होंने चार बार यूपी की सीएम के रूप में सेवा की, सात साल से अधिक के कुल कार्यकाल के साथ सबसे आगे हैं। मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री के रूप में तीन कार्यकालों के साथ, सात साल से कम समय तक सेवा की।
सीएम रहते योगी ने तोड़ा नोएडा न जाने का मिथक
इससे पहले, योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के नोएडा मिथक को भी तोड़ दिया था। ऐसा मिथक बनाया गया था कि जो सीएम नोएडा जाता है उसकी सरकार नहीं रहती है। योगी ने अपने पिछले कार्यकाल में एक दर्जन से अधिक बार जिले का दौरा किया। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार शानदार बहुमत के साथ दोबारा यूपी के सीएम के रूप में लौटने में काम रहे।












Click it and Unblock the Notifications