UP News: सीएम योगी ने गाजीपुर में की जनसभा, भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए ऐसे की अपील
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि ''लहुरी काशी' गाजीपुर की जनता इस बार अपना वोट रूपी आशीर्वाद सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रवाद के लिए भाजपा को देने जा रही है। गाजीपुर लोक सभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा में।'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण में 1 जून को कल 57 सीटों पर मतदान होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर भी मतदान होना है। इनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट शामिल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications