UP News: सीएम योगी ने ओडिशा के पुरी में संबित पात्रा के पक्ष में की जनसभा, मतदान को लेकर कही यह बात
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पुरी लोक सभा क्षेत्र और चिल्का विधान सभा क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'महाप्रभु जगन्नाथ की पावन धरा ओडिशा में इस बार परिवर्तन की लहर है, मोदी की सुनामी है। पुरी लोक सभा क्षेत्र एवं चिल्का विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन भारतीय जनता पार्टी के साथ है, यहां हर बूथ पर कमल खिलना तय है। पुरी की जनता का हार्दिक आभार !'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण का मतदान संपन्न हो गया है। छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। उत्तर प्रदेश में छठे चरण में 14 सीट पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल रखी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अन्य राज्यों में भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी ने पुरी लोक सभा क्षेत्र और चिल्का विधान सभा क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications