UP News: सीएम योगी ने बाबा अमरनाथ के तीर्थ यात्रियों को दी बधाई और शुभकामनाएं, कही यह बात
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन के लिए अमरनाथ की पवित्र यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज का दिन बहुत पावन है। देवाधिदेव महादेव के भक्तों एवं संपूर्ण सनातन जगत के लिए विशेष स्थान रखने वाली अमरनाथ यात्रा आज से प्रारंभ हो रही है। बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु इस पावन यात्रा पर जाने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई !बाबा भोलेनाथ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं के मनोरथ सिद्ध हों। यह पावन यात्रा संपूर्ण सृष्टि के लिए मंगलकारी और कल्याणकारी हो। जय बाबा बर्फानी !'

आपको बता दें कि कश्मीर में स्थित वार्षिक अमरनाथ यात्रा शनिवार को शुरू हो गई है। श्रीनगर में हिमालय के बीच स्थित बाबा अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था बालटाल और नुनवान शिविरों से रवाना हो गया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। अमरनाथ गुफा समुद्र तल से लगभग 38 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां प्राकृतिक रूप से बर्फ के शिवलिंग का निर्माण होता है।
यह यात्रा 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से शुरू हुई है। अमरनाथ यात्रा के लिए यह दोनों पारंपरिक मार्ग रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों रास्तों पर तीर्थयात्रियों के जत्थे को संबंधित उपायुक्त और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने रवाना किया। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री बेसिक कैंप से 4,603 तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन के लिए अमरनाथ की पवित्र यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications