मोदी सरकार बनने के बाद सीएम योगी ने अमित शाह,राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी से सोमवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। भाजपा के तीनों नेताओं ने रविवार को मोदी-3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद तीनों वरिष्ठ नेताओं से योगी आदित्यनाथ की यह पहली मुलाकात है।

सीएम योगी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में ही रात्रि विश्राम किया। सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह व नितिन गडकरी से मुलाकात कर तीनों नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल होने की शुभकामना दी। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ, अमित शाह गुजरात की गांधीनगर और नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा से चुनाव जीते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी की लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार भी किया था।

cm yogi

9 जून को शाम 7 बजे के बाद राष्ट्रपति भवन से तीसरी बार पीएम मोदी ने शपथ ली। उनके अलावा 71 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसमें कई को कैबिनेट को तो कई नेताओं को राज्य मंत्री और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा मिला है। हालांकि अभी किसे कौन सा मंत्रालय मिलेगा, इसपर फैसला होना है। पीएम मोदी ने शपथ लेते ही रविवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+