UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले - 6 वर्षों में बदली यूपी की तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में 6 सालों में कितना बदलाव हुआ है वो सबके सामने है। आज यूपी बीमारू राज्य के टैग से बाहर निकलने में कामयाब हुआ है।
CM Yogi Adityantah: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में देश-दुनिया की धारणाएं बदली हैं। अब कोई भी प्रदेश को नकारात्मक दृष्टि से नहीं देखता। यह एक टर्निंग पॉइंट है, जिसने प्रदेश को आगे बढ़ने की नई दृष्टि दी है। उन्होंने कहा कि यूपी में विगत 6 वर्षों में प्रदेश में जो बदलाव हुआ है वह सबके सामने है।

बीमारू राज्य के टैग से बाहर निकला यूपी
योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रकाश पुंज के रूप में कार्य किया है। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से प्रदेश ने वर्ष 2017 से अपनी इस यात्रा को प्रारंभ किया था। प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से उभर कर एक सशक्त प्रदेश के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री लखनऊ के होटल ताज में आयोजित एक समाचार पत्र के कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे।
2014 से पहले विदेशों में भारत को लेकर नकारात्मक माहौल था
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व भारत के बारे में अन्य देशों की नकारात्मक धारणा थी। अब भारत के बारे में दुनिया की धारणा में परिवर्तन हुआ है। अब भारत को सकारात्मक नजरिए और गंभीरता से देखा जाता है। यदि दुनिया में कहीं संकट होता है तो भारत और प्रधानमंत्री संकटमोचक के रूप में याद किए जाते हैं। विगत 6 वर्षों में प्रदेश में हुए बदलाव सबके सामने हैं।
9 सालों में पूरे देश में आया बदलाव
सीएम ने कहा कि योगी ने कहा कि देश में अनेक क्षेत्रों में व्यापक बदलाव आया है। खासतौर से आर्थिक मोर्चे पर सरकार के परसेप्शन में अंतर को देखा जा सकता है। सभी ने विगत 9 वर्षों में भारत को बहुत शानदार रूप से आगे बढ़ते हुए देखा है। भारत ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में लंबी छलांग लगाई है। पहले 10 बड़ी अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में भारत का स्थान दसवां था अब 5वें स्थान पर आ गया है। यह कहा जा सकता है कि वर्ष 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
पूरे देश में बना विश्वास का माहौल
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में विश्वास का माहौल उत्पन्न हुआ है। लोगों के मन में विश्वास है कि देश का राजनीतिक नेतृत्व जो फैसला लेगा वह देश और जनता के हित में होगा। यह विश्वसनीयता की राजनीति की नई शुरुआत है। इसी तर्ज पर यह बदलाव हमें उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश की 25 करोड़ जनता को प्रदेश के राजनीतिक नेतृत्व पर विश्वास उत्पन्न हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications