UP News: योगी सरकार पर भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, विकास योजनाओं के बजट खर्च पर साधा निशाना

UP News: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर विकास योजनाओं के लिए आवंटित बजट को खर्च नहीं कर पाने का आरोप लगाया।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसे लेकर एक लंबी पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने योगी सरकार की नीतियों और उसके कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने एक समाचार पत्र की कटिंग भी पोस्ट के साथ शेयर की है, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार अब तक विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट का केवल 56 प्रतिशत ही खर्च कर पाई है।

up news chandrashekhar azad yogi government

'सबसे बड़े बजट का ढोल, पर विकास अधूरा'

चंद्रशेखर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि "पैसे की कोई कमी नहीं है।" सही कहा था उन्होंने। वाकई पैसे की कमी नहीं है, लेकिन कमी है इच्छाशक्ति और कर्तव्यनिष्ठ नेतृत्व वाले मुख्यमंत्री की।

सबसे बड़े बजट का ढोल पीटने वाली डबल इंजन सरकार विकास कार्यों की पटरी पर बजट खर्च करने में लड़खड़ा गई है। आंकड़े गवाही दे रहे हैं-मूल बजट का सिर्फ 54.5% और कुल बजट का मात्र 50.53% खर्च हुआ है। ये आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि सरकार के दावे खोखले हैं और मुख्यमंत्री योगी जी की अकर्मण्यता जनता की उम्मीदों पर पानी फेर रही है।

विकास योजनाएं केवल कागजों में सिमटी हुई हैं। सड़कें बदहाल हैं, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं, और शिक्षा के क्षेत्र में वादे अधूरे हैं। किसानों की कर्जमाफी हो या युवाओं को रोजगार देने की योजनाएं-अधिकांश योजनाएं या तो अधूरी हैं या फाइलों में दबी पड़ी हैं।

जनता की उम्मीदों पर फेरा पानी

सांसद ने आगे लिखा, "सरकार को समझना होगा कि केवल वादों और आंकड़ों से विकास नहीं होता। असली विकास तब होगा जब जनता के जीवन में वास्तविक सुधार नजर आए। अब तो लोग कहने लगे हैं, "डबल इंजन और काम आधा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+