UP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
Congress leader Rahul Gandhi को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने खोज लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Congress leader Rahul Gandh: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक गोरखपुर के रहने वाले मनोज राय नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस साल 25 मार्च को कांग्रेस के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार के फोन पर धमकी मिली थी।
''लखनऊ के चिनहट थाने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। लल्लन कुमार के फोन पर 25 मार्च को धमकी भरा कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को मनोज राय बताया था। मामले की आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications