Bank Customer: बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, बिना ATM ऐसे निकालें पैसे
Cardless cash withdrawal Facilities Bank Customer News: यदि आपका किसी बैंक में खाता है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद है। आज हम आपको यह जानकारी देंगे कि बिना एटीएम आप एटीएम मशीन से कैसे पैसा निकाल सकते हैं। इस पर गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित केनरा बैंक ब्रांच मैनेजर अनुपम आनंद ने वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव से खास बातचीत की।
बिना एटीएम कार्ड के भी निकाल सकते हैं पैसे बैंक मैनेजर अनुपम आनंद ने बताया कि आजकल कोई ऐसा नहीं है जिसके पास एटीएम कार्ड न हो। लोग एटीएम कार्ड और यूपीआई का तो इस्तेमाल कर ही रहे हैं लेकिन आज केनरा बैंक की जिस सुविधा के बारे में मैं बताने जा रहा हूं , उससे बिना एटीएम कार्ड के भी आप पैसे निकाल सकते हैं।

करना होगा यह काम मैनेजर अनुपम आनंद ने बताया कि इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपके केनरा बैंक का एप हो और पास में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर हो। केनरा बैंक का ऑनलाइन ऐप है केनरा एआई वन जो बहुत यूजर फ्रेंडली है। इसमें 2 सौ से अधिक फंक्शन दिए गए है। इसके होम पेज पर एक ऑप्शन कार्ड लेस विथड्रा सुविधा पर जायेंगे तो राशि और पिन मांगेगा। इसके बाद आप किसी भी नजदीकी केनरा बैंक जा कर एटीएम पर कार्डलेस विथड्रॉ विकल्प पर चुनें। इसके बाद यहां भी पिन और राशि डालकर पैसे निकाल लेंगे।
Recommended Video
Bank Holidays 2024: आज देश के 18 राज्यों में बैंक बंद, जानिए क्या है वजह?
लाखों ग्राहकों को होगा फायदा
बैंक मैनेजर अनुपम आनंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केनरा बैंक की पांच सौ से अधिक शाखाएं हैं जिसने 60 लाख से अधिक ग्राहक हैं। यह खबर सभी ग्राहकों के लिए यह सुविधा उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications