Bank Holidays 2024: आज देश के 18 राज्यों में बैंक बंद, जानिए क्या है वजह?

Muharram bank holiday July 2024: आज 'मुहर्रम' का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है और इसी कारण देश के 18 राज्यों में बैंक बंद हैं इसलिए अगर आपको बैंक से संबधित कोई काम करना है तो आपको गुरुवार का इंतजार करना होगा।

जिन राज्यों में बुधवार को बैंक बंद हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं..

  • त्रिपुरा,
  • मिजोरम,
  • महाराष्ट्र,
  • कर्नाटक,
  • मध्य प्रदेश,
Bank Holidays 2024
  • तमिलनाडु,
  • आंध्र प्रदेश,
  • तेलंगाना,
  • राजस्थान,
  • जम्मू,
  • उत्तर प्रदेश,
  • पश्चिम बंगाल,
  • नई दिल्ली,
  • पटना,
  • छत्तीसगढ़,
  • झारखंड,
  • मेघालय,
  • हिमाचल प्रदेश

आपको बता दें कि आरबीआई हर महीने छुट्टी का कैलेंडर रिलीज करता है। कुछ छुट्टियां कैलेंडर में कॉमन होती हैं तो कुछ छुट्टियां स्टेट त्योहारों पर निर्भर करती हैं। आपको बता दें कि जुलाई का आधा महीना बीत चुका है। ऐसे में एक नजर डाल लेते हैं कि जुलाई के बचे हुए बैंक हॉलीडे पर।

  • 17 जुलाई 2024: मुहर्रम
  • 21 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य)
  • 27 जुलाई 2024: महीने का चौथा शनिवार (सभी राज्य)
  • 28 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य)

ध्यान दीजिए

  • बैंक बंद होने से केवल आपका चेक रिलेटड काम नहीं होंगे।
  • बैंक की ऑन लाइन सर्विस लागू रहेगी।
  • ATM भी पर्याप्त रूप से काम करेंगे।

कुछ खास बातें

इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना 'मुहर्रम' है और इस महीने के 10वें दिन यानी को अशुरा कहते हैं क्योंकि इस दिन पूरी दुनिया के मुस्लिम मिलकर गम मनाते हैं। ये पर्व पैगंबर मुहम्मद के पोते हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है। कहते हैं कि कर्बला की जंग में हजरत इमाम हुसैन (Hazrat Imam Husayn)अपने 72 साथियों के साथ धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे, वो 'मुहर्रम' का महीना था और तब से ही ये गम का माह बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+