UP News: तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति रहें जागरूक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की अपील
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विश्व तंबाखू दिवस के अवसर पर आमजनों से तंबाखू का सेवन ना करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। आइए, 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के अवसर पर स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जन-जन को जागरूक करने का संकल्प लें।

ज्ञात हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 1987 में तंबाकू निषेध दिवस मनाने का निर्णय लिया था। उस दौर में तंबाकू के सेवन से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी,लिहाजा अगले वर्ष यानि 1988 में पहली बार विश्व तंबाकू निषेध दिवस अप्रैल में मनाया गया। हालांकि बाद में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मई में मनाया जाने लगा।
यह भी पढ़ें UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा बसपा पर कटाक्ष, कहा- पिछली सरकारों का रवैया निराशाजनक रहा












Click it and Unblock the Notifications