UP News: बांग्लादेश का बागपत कनेक्शन जान उड़ जायेंगे आपके होश, पुलिस ने की यह बड़ी कारवाई

Bagpat News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की बागपत, मेरठ पुलिस और एटीएम से बड़ी कारवाई करते हुए लूट व चोरी के मोबाइल विदेशों में भेजने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 79 एंड्रायड फोन व आईफोन बरामद किए, जिनकी कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। मेरठ एटीएस, आईबी और इंटेलीजेंस की टीमें इनसे पूछताछ कर रही हैं।

सर्विलांस टीम ने रटौल के नईम, फुरकान और दत्तनगर के मनोज कुमार को गिरफ्तार कर फोन लूटने व चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। उनसे पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिलीं। तीनों ने बताया कि उनकी टीम में कई सदस्य हैं, जो दिल्ली, यूपी और हरियाणा में फोन चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद रटौल लाकर लैपटॉप से फोन का लॉक तोड़कर उसे बेच देते थे।

bagpat

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी कुछ फोन कोरियर से कोलकाता और चेन्नई भेजे देते थे, जिन्हें वहां से नेपाल, बांग्लादेश, भूटान समेत अन्य देशों में बेच दिया जाता था। इस गिरोह में शामिल पांच बदमाश अभी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+