UP News: लखनऊ में मई में करीब 21 लाख यात्रियों ने किया मेट्रो में सफर, पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

UP News: राजधानी लखनऊ में भी अब धीरे धीरे मेट्रो में सफर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। मेट्रो में अबकी बार मई में करीब 21 लाख लोगों ने सफर किया है जो अब तक का रिकॉर्ड है।

मेट्रो

UPMRC: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अब मेट्रो लोगों को रास आने लगी है। लखनऊ मेट्रो की स्थापना के बाद से अब तक का सबसे अधिक मासिक यात्री मई 2023 में दर्ज किया गया था, जब 20.93 लाख यात्रियों ने 31 दिनों में सेवाओं का उपयोग किया था।

इससे पहले दिसंबर 2022 में सबसे ज्यादा मासिक यात्रियों की संख्या 20.47 लाख दर्ज की गई थी। यूपीएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार, बसों और ऑटो रिक्शा के बराबर किराए और तेज गर्मी ने मेट्रो को उन यात्रियों के बीच पसंदीदा विकल्प बना दिया है जो तेज और वातानुकूलित सेवा पसंद करते हैं।

राइडरशिप डेटा से पता चला है कि 30 मई को, लखनऊ मेट्रो ने 79,656 यात्री दर्ज किए गए। हालांकि, 15 अक्टूबर, 2022 को UPMRC ने 91,834 सवारियों का पंजीकरण किया था जो शहर में मेट्रो सेवा में अब तक का सबसे अधिक है।

अधिकारी ने कहा, " जागरूकता अभियान, छोटे पैमाने के व्यवसायियों के कार्निवाल, जन्मदिन समारोह, मेट्रो परिसर में जोड़ों के लिए प्री-वेडिंग शूट ने नागरिकों के बीच सार्वजनिक परिवहन की छवि को बढ़ावा दिया।"

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आंकड़ा लखनऊ मेट्रो में यात्रियों के विश्वास को दर्शाता है। यह सेवा भविष्य में भी यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधाजनक, सुलभ और सबसे तेज यात्रा अनुभव प्रदान करती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+