Siddaramaiah Oath Ceremony: शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे अखिलेश, जयंत को पकड़ाई जिम्मेदारी
Congress leader Siddaramaiah oath: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह जयंत इसमें शाामिल होंगे। सहयोगी होने के नाते अखिलेश ने ये जिम्मेदारी दी है।

Karnataka Oath Ceremony: कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम फाइनल होने के बाद आज शपथग्रहण समारोह होने जा रहा है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी गठबंधन के साथी हैं।
हरिशंकर तिवारी के घर जाएंगे अखिलेश
वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बलिया जिलों के दौरे पर रहेंगे. उत्तर प्रदेश में रालोद गठबंधन सहयोगी हैं। रालोद प्रमुख के बेंगलुरु समारोह में शामिल होने की योजना का जिक्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने एक ट्वीट में किया है।
16 मई को हुआ था हरिशंकर तिवारी का निधन
अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हरि शंकर तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए गोरखपुर जाएंगे, जिनका 16 मई को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बलिया में वह सपा से जुड़े युवा नेता हेमंत यादव के लिए शोक सभा में हिस्सा लेंगे, जिनकी पिछले महीने बलिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
सपा की दलील- कार्यक्रम की वजह से नहीं जा पा रहे अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, "हमारे पार्टी अध्यक्ष कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा पाएंगे, क्योंकि उनका पहले से ही दिन भर का कार्यक्रम है।" अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव के समापन के बाद कीमतें फिर से बढ़ रही हैं। पार्टी द्वारा जारी एक बयान में, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा: "किसान और गरीब मूल्य वृद्धि का खामियाजा भुगत रहे हैं।
सिद्धारमैया आज लेंगे सीएम पद की शपथ
कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम फाइनल होने के बाद आज शपथग्रहण समारोह होने जा रहा है। सिद्धारमैया (Siddaramaiah) और डी के शिवकुमार समेत कई विधायक आज नए मंत्रिमंडल के लिए शपथ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications