UP News: अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का बयान आया सामने, बोले- 'परिणाम मजबूत आने वाला है'

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। अखिलेश यादव के मैसेज पर कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष की प्रतिक्रिया आई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय द्वारा वीडियो शेयर करते हुए कहा गया है कि राष्ट्रीय नेतृत्व जो कमेटी बनी है और बहुत ही सकारात्मक और बहुत ही अच्छे वातावरण में बातचीत चल रही है। इसका परिणाम बहुत ही जल्द मजबूत आने वाला है।

up-news-ajay-rai-statement-came-after-akhilesh-tweet-loksabha-chunav-2024-congress-sp

दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए लिखा था कि "कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है... ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा।"

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने लिखा है कि 'इंडिया' की टीम और 'पीडीए' की रणनीति इतिहास बदलेगी। अखिलेश यादव के मैसेज पोस्ट करने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

वहीं अखिलेश यादव द्वारा एक्स पर मैसेज लिखे जाने के बाद कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय का वीडियो सामने आया है। जिसमें अजय राय द्वारा कहा जा रहा है कि " मैं अपने सभी साथियों से कहना चाहूंगा कि यह जो अखिलेश यादव जी का ट्वीट आया है। इस पर जो भी निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व, मुकुल वासनिक के नेतृत्व में कमेटी बनी है।"

देखें Video-

अजय राय ने आगे यह भी कहा कि "राष्ट्रीय कमेटी इसके बारे में फैसला ले रही है, सकारात्मक और अच्छे वातावरण में बातचीत चल रही है। इसका परिणाम बहुत जल्द ही मजबूत आने वाला है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+