UP News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर घर-घर पहुंचेगी AAP

Aam Admi Party: उत्तर प्रदेश में कुछ महीने पहले ही सम्पन्न हुए पंचायत चुनावों में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। आप ने पूरे यूपी में घर घर जाने का एक प्लान तैयार किया है।

केजरीवाल

संजय सिंह की गिरफ्तारी की सच्चाई बताने की तैयारी

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने विशेष बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे की सच्चाई बताने के लिए उसके घर-घर जाने के कार्यक्रम को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे यह विश्वास हो गया है कि सत्तारूढ़ दल के प्रति मुखर होने के कारण आप को परेशान किया जा रहा है।

यूपी में घर-घर पहुंचने की तैयारी

पार्टी ने कहा कि जनता के समर्थन से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा और जल्द ही उत्तर प्रदेश के हर घर तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे। आप ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार 2024 का चुनाव हारने जा रही है और चुनाव हारने की आशंका से हताश होकर वह विपक्षी नेताओं को जेल में डालने की कोशिश कर रही है।

यूपी में आप चला रही बड़ा अभियान

मंगलवार से आप यूपी के हर जिले में घर-घर जाकर अभियान चला रही है और अपनी नीति और संजय सिंह की गिरफ्तारी के कारणों वाले पर्चे बांट रही है। पार्टी ने कहा कि आम आदमी के इस अभियान से जुड़ने से उत्साह कई गुना बढ़ गया है।पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष नीरा सक्सेना और जिला सचिव नीरज गुप्ता ने लखनऊ में अभियान का नेतृत्व किया, जहां कई इलाकों में पर्चे बांटे गए।

2028 तक बड़ा खतरा बनकर उभरेगी आप

यूपी में इस बार आप पार्टी ने यूपी के निकाय चुनाव में अच्छा ब्रेक थ्रू हासिल किया है। यूपी में 9 चेयरमैन, 3 नगर पालिका अध्यक्ष, 6 नगर पंचायत अध्यक्ष और 100 से अधिक वार्ड सदस्य आम आदमी पार्टी के जीते हैं। यूपी के निकाय चुनाव में जिस तरह से आप ने इस बार बड़े पदों पर प्रदर्शन किया है उससे केजरीवाल की नजर में इस बार यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कद भी बढ़ गया था।

दिल्ली पंजाब के बाद अब यूपी पर आप की नजर

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो दिल्ली और पंजाब के बाद अब आप की नजर यूपी पर खासतौर से रहेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में AAP इन जगहों पर दिल्ली मॉडल लागू करेगी जिसका ऐलान वो पहले ही कर चुकी है। यदि इन जगहों पर आप पांच साल तक जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में कामयाब रही तो निश्चित पर अगले निकाय चुनाव में आप विपक्ष के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरेगी। यूपी के कई जिलों में जीते आप के प्रत्याशी यूपी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया।

विपक्ष की निष्क्रियता का फायदा उठा रही आप

कांग्रेस-बसपा की निष्क्रियता का फायदा उठा रही AAP मायावती और कांग्रेस की निष्क्रियता का परिणाम है अब आप जैसी पार्टी भी वार्डों में अपना असर दिखाने लगी है। यह यूपी के समूचे विपक्ष के लिए खतरे की घंटी है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी इनकी लापरवाही का फायदा उठा रही है उससे लग रहा है कि यूपी में अब अरविंद केजरीवाल की पार्टी भी सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए चुनौती साबित होगी। पिछली बार निकाय चुनावों में भी आप को ठीक ठाक वोट मिला था यानी करीब 40 लाख वोट निकाय चुनाव में मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+