UP News: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी बस ने पांच युवकों को कुचला, तीन की दर्दनाक मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बारातियों से भरी एक बस ने सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकी दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरने वाले तीन युवकों में से दो सगे भाई थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया और अधिकारियों को मौके पर भेजकर घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

दरअसल, बुलंदशहर जनपद के पहासू मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े होकर बुधवार देर छतारी थाना क्षेत्र के कमौना गांव के रहने वाले पांच युवक बात कर रहे थे। इसी दौरान पहासू की ओर से आ रही बारातियों से भरी बस में पांचो को कुचल दिया।
कुछ ले जाने के बाद घटनास्थल पर ही 25 वर्षीय रिंकू और 35 वर्षीय अशोक तथा 36 वर्षीय विनोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 18 वर्षीय बादल और 22 वर्षीय अरविंद भी गंभीर रूप से चोटिल लोग हैं।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ ही सभी को अस्पताल पहुंचाए। अस्पताल पहुंचने के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों का इलाज प्रारंभ हुआ। घायल दोनों युवकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
इधर हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बताया गया कि बारातियों को लेकर बस खुर्जा देहात कोतवाली के धराऊ गांव से अलीगढ़ के अतरौली जा रही थी। पुलिस द्वारा बस को कब्जे में लेने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हादसे पर दुख व्यक्त किया गया। जिले के अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजने के साथ ही घायलों के समुचित इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications