UP News: यूपी में 8 IPS अधिकारियों का तबादला, दीपक कुमार को आगरा रेंज की जिम्मेदारी
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आधिकारिक बयान के अनुसार लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोरदिया को लखनऊ का अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) जोन बनाया गया है।
देवीपाटन रेंज के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में जेसीपी बनाया गया है। अयोध्या रेंज के डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन और आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा आईजी आगरा नचिकेता झा को मेरठ जबकि अलीगढ़ के डीआईजी दीपक कुमार को आगरा रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
कानपुर कमिश्नरेट में तैनात सुरेश कुलकर्णी को अलीगढ़ का डीआईजी बनाया गया है और एसआईटी में तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications