UP में किए गए 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, जानें किसे कहां मिला चार्ज

UP ASP Transfer List: उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों के तबादले हुए है। योगी सरकार ने बुधावरा को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। विजय शंकर मिश्रा को एडिशनल एपसी फतेहपुर बनाया है।

UP ASP Transfer List

UP ASP Transfer List: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए है। योगी सरकार ने 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए है। लखनऊ कमिश्नरेट के तीन अफसरों की तैनाती में भी फेरबदल किया गया है। नई सूची के अनुसार, लखनऊ में तैनात हृदेश कठेरिया को गौतमबुद्ध कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

सोनभद्र जिले में तैनात विजय शंकर मिश्रा फतेहपुर के नए अपर पुलिस अधीक्षक बन है। तो वहीं, डॉ. सजय कुमार जौनपुर से फतेहगढ़ के नए अपर पुलिस अधीक्षक बने। सुधीर जयसवाल आजमगढ़ से शाहजहांपुर के नए अपर पुलिस अधीक्षक बने। वहीं, गाजीपुर में तैनात गोपीनाथ सोनी झांसी के नए अपर पुलिस अधीक्षक बने। राजीव दीक्षित सीतापुर से गौतम बुद्ध नगर के अपर पुलिस अधीक्षक बने। लखनऊ में तैनात बृजेश कुमार गौतम को जौनपुर का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

शाहजहांपुर में तैनात संजय कुमार को आजमगढ़ का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। तो वहीं अनिल कुमार को हरदोई जिले से पीलीभीत जिले का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बहराइच जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को गौतम बुद्ध नगर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, फतेहगढ के अजय प्रताप बदायूं जिले के अपर पुलिस अधीक्षक बने है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार को हाथरस से सीतापुर भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा को बदायूं जिले से सहारनपुर भेजा गया है। मुरादाबाद के अशोक कुमार सिंह को हाथरस जिले का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पवित्र मोहन त्रिपाठी को पीलीभीत से बहराइच का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। महेश सिंह अत्री को मीर्जापुर से मऊ जिले का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, हमीरपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात लखनऊ बना गया है।

झांसी के अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह को खीरी, लखनऊ के अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी शम्भू शरण यादव को पीटीसी सीतापुर, पीटीसी सीतापुर में तैनात राजेंद्र प्रसाद यादव को लखनऊ सीबीसीआईडी, मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीतिबाला गुप्ता को 42 वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, 42 वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के श्रीपाल यादव को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएम मेरठ, बलवंत कुमार चौधरी अपर पुलिस अधीक्षक यातायात लखनऊ को गाजीपुर।

तारिक अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी सीतापुर बने, रफीक अहमद उपसेनायक 44 वीं वाहिनी पीएसी मेरठ बने, असिमत श्रीवास्तम अपर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर बने, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र बने, सुभाष चंद्र गंगवार अपर पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद बने, विश्वजीत श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त, सचिवालय सुरक्षा लखनऊ बने, दिगम्बर कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया बने, शिष्यपाल उप सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएजी गाजिबाद बने।

Recommended Video

    Yogi सरकार ने 14 IAS अफसरों का किया Transfer, किसे कहां मिली तैनाती ? | वनइंडिया हिंदी | *News

    मायाराम वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बने, राधेश्याम राय अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ बने, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक झांसी बने, नवीन कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली बने, आशुतोष द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ मुख्याल लखनऊ बने और नृपेंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई बने।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+