UP News: प्यार के लिए पिता बना मुस्लिम और बेटी बनी हिंदू, दोनों ने धर्म की सीमाएं लांघकर की शादी, जानें मामला
UP News: दिल्ली की रहने वाली 19 वर्षीय एक लड़की ने बरेली में स्थित अगस्त मुनि आश्रम में अपना धर्म बदल लिया और हिंदू रीति रिवाज से शादी की। युवती द्वारा धर्म परिवर्तन कर शादी करने की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि उसके पिता ने भी 20 साल पहले धर्म परिवर्तन किया था।
बताया जा रहा है कि 20 साल पहले मुस्लिम लड़की से उसके पिता विजेंद्र प्यार करते थे। मुस्लिम लड़की के प्यार में पड़कर उन्होंने सनातन धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था। उसके बाद बेटी पैदा हुई। अब बड़ी हुई तो उसे हिंदू युवक से प्यार हो गया।

दरअसल, दिल्ली के संगम बिहार की रहने वाली 19 वर्षी मुस्कान नामक एक की होती रविवार को बरेली में स्थित अगस्त मुनि आश्रम में पहुंची। उसके साथ उसका प्रेमी कमल किशोर भी था। कमल किशोर और मुस्कान सैफी की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी।
ये भी पढ़ें- वाराणसी में शहर से लेकर गांव तक कई थानों के थानेदार बदले, सीपी की बड़ी कार्रवाई, दो SHO सस्पेंड
कमल किशोर दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है और यहीं पर मुस्कान भी अब काम करती है। दसवीं तक पढ़ाई करने वाली मुस्कान ने बताया कि वह कमल किशोर से प्यार करती है। वह कमल किशोर से शादी करना चाहती थी लेकिन मुस्लिम धर्म के चलते शादी संभव नहीं थी।
युवती द्वारा बताया गया कि जब उसे पता चला कि उसके पिता 20 साल पहले उसकी मां से प्रेम विवाह किया था। उसकी मां मुस्लिम है जबकि उसके पिता शादी के पहले हिंदू थे लेकिन शादी करने के लिए ही उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था।
ऐसे में मुस्कान सैफी ने भी धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी कमल किशोर के साथ शादी करने की योजना बनाई। रविवार को वह प्रेमी कमल किशोर के साथ बरेली स्थित अगस्त मुनि आश्रम मंदिर में पहुंची। वहां पंडित के के शंखधार ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी कराई।
मुस्कान का कहना है कि उसे हिंदू धर्म अच्छा लगता है और उसने यह भी कहा कि वह कक्षा दसवीं तक पढ़ाई की है और बालिग है ऐसे में वह खुद से अपना फैसला ले सकती है। यही कारण है कि उसने अपना धर्म बदलकर अब हिंदू धर्म अपनाते हुए अपने प्रेमी कमल किशोर से शादी की है।












Click it and Unblock the Notifications