UP Nikay Chunav 2023: दो चरणों में होगी वोटिंग, जानें आपके जिले में कब होगा मतदान, देखें लिस्ट
पहले चरण में 37 जिले और दूसरे चरण में 38 जिलों में वोटिंग होगी। मेयर और पार्षद के चुनाव ईवीएम और नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव बैलट पेपर के जरिए कराए जाएंगे।

UP Nikay Chunav 2003: यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान रविवार को हो चुका है। निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग चार मई को और दूसरे चरण की 11 मई को मतदान होगा। पहले चरण में इन जिलों में वोटिंग होगी।
इन जिलों में पहले चरण की वोटिंग
शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व जौनपुर में पहले चरण में वोटिंग होगी।
इन जिलों में दूसरे चरण की वोटिंग
मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज औरैया, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही व मीरजापुर में 11 मई को वोटिंग होगी।
खास बात ये है कि मेयर और पार्षद के चुनाव ईवीएम और नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव बैलट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। वहीं चुनाव के नतीजे 13 मई को जारी होंगे। पहले चरण में 37 जिले और दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान होगा। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
Recommended Video

वहीं, राज्य चुनाव आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए भी चुनाव चिन्ह जारी किए हैं। आयोग ने 81 चुनाव चिन्हों को मुक्त प्रतीक घोषित करते हुए अधिसूचित कर दिया है। इन्हीं में से निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इनमें 39 चुनाव चिह्न महापौर के लिए तय किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।
यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2003: यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान












Click it and Unblock the Notifications