यूपी एमएलसी चुनाव: समाजवादी पार्टी ने कई प्रत्याशियों का किया ऐलान, जानें नाम
लखनऊ, 16 मार्च: विधानसभा चुनावों में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने वाली समाजवादी पार्टी ने अब यूपी विधान परिषद के चुनावों के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बुधवार रात को पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। दरअसल, प्रदेश की 36 विधान परिषद सीटों पर चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई थी। एमएलसी के चुनाव 9 अप्रैल को होंगे, जिसके परिणाम 12 अप्रैल को आएंगे।

विधानसभा चुनावों में अपनी सीटों में इजाफा करने वाली समाजवादी पार्टी अब विधान परिषद चुनाव में अपना पूरा दमखम दिखाएगी। ऐसे में जानिए एमएलसी चुनाव में सपा ने किसको अपना उम्मीदवार बनाया है।
सपा के उम्मीदवारों की लिस्ट
बाराबंकी से राजेश यादव, जौनपुर से मनोज कुमार, वाराणसी से उमेश कुमार, पीलीभीत शाहजहांपुर से अमित यादव, प्रतापगढ़ से विजय बहादुर यादव, आगरा-फिरोजाबाद से दिलीप सिंह यादव, गोरखपुर-महाराजगंज से रजनीश यादव, झांसी जालौन ललितपुर से श्याम सुंदर सिंह, लखनऊ उन्नाव से सुनील कुमार सिंह साजन को उम्मीदवार बनाया है।
देवरिया से डॉक्टर कफील खान
ऐसे ही बस्ती सिद्धार्थनगर से संतोष यादव सनी, रायबरेली से वीरेंद्र शंकर सिंह, फैजाबाद से हीरालाल यादव, आजमगढ़ मऊ से राकेश कुमार यादव 'गुड्डू', मथुरा-एटा-कासगंज से उदयवीर सिंह और रामपुर बरेली से मसकूर अहमद को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा सपा ने यूपी के चर्चित डॉक्टर कफील खान को देवरिया से अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कौशाम्बी से वासुदेव यादव पर भरोसा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications