Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP MLC Election: एमएलसी की 5 सीटें BJP से कहीं ज्यादा सपा के लिए अहम, जानिए क्यों

UP MLC Chunav Result: यूपी में 5 MLC सीटों पर आज सुबह 08 बजे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। बता दें, तीन स्नातक व दो शिक्षक कोटे की यह सीटें बीजेपी से कहीं ज्यादा सपा के लिए अहम हैं।

UP MLC Election Result

UP MLC Election Result 2023: उत्तर प्रदेश में तीन स्नातक व दो शिक्षक कोटे की विधान परिषद (MLC) की 5 सीटों पर 39 जिलों में 30 जनवरी को मतदान हुआ था। इन पांचों सीटों के लिए आज (02 फरवरी) सुबह 08 बजे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। आपकों बता दें कि तीन स्नातक व दो शिक्षक कोटे की यह MLC सीटें बीजेपी से कहीं ज्यादा सपा के लिए अहम है। क्योंकि, सपा एक भी सीट जीत लेती है तो विधानसभा परिषद में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी फिर से हासिल कर लेगी। ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है और अब यह देखना है कि बीजेपी या सपा में कौन बाजी मारता है?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की 30 जनवरी को जिन तीन खंड स्नातक सीटों पर मतदान हुआ, उनमें गोरखपुर-अयोध्या खंड, कानपुर-उन्नाव खंड, और बरेली-मुरादाबाद खंड सीट शामिल हैं। वहीं, शिक्षक कोटे की दो MLC सीट पर इलाहाबाद-झांसी और कानपुर-उन्नाव सीट शामिल है। आपको बता दें कि गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर सपा के करुणा कांत मौर्य और बीजेपी के देवेंद्र प्रताप सिंह के बीच मुकाबला है। तो वहीं, मुरादाबाद-बरेली सीट पर सपा के शिव प्रताप सिंह और बीजेपी के जय पाल सिंह के बीच टक्कर है। जबकि, कानपुर-उन्नाव सीट पर सपा के कमलेश यादव और बीजेपी के अरुण पाठक के बीच मुकाबला है।

शिक्षक कोटे की सीट पर इनके बीच है मुकाबाला
इलाहाबाद-झांसी सीट पर सपा के डॉ. एसपी सिंह और बीजेपी के डॉ. बाबू लाल तिवारी के बीच मुकाबला है। जबकि, कानपुर-उन्नाव सीट पर सपा के प्रियंका और बीजेपी के वेणु रंजन भदौरिया के बीच मुकाबला है। स्नातक और शिक्षक कोटे की 5 एमएलसी सीटों के लिए मतों की गणना गुरुवार की सुबह आठ बजे से शुरु हो गई है। शिक्षक एमएलसी के लिए परिणाम आने में समय अधिक लगने की संभावना है ऐसे में मतगणना के लिए शिफ्टवार कर्मचारी लगाए गए हैं जो मतगणना का कार्य निरंतर जारी रखेंगे।

जानिए सपा के लिए क्यों है अहम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधान परिषद (MLC) में सपा की सियासी ताकत 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद घटती गई और बीजेपी का कद बढ़ गया है। पिछले साल जुलाई में सपा में विधान परिषद से नेता प्रतिपक्ष का पद गंवा दिया, क्योंकि विधानस परिषद के कुल 100 सदस्यों में से सपा के पास सिर्फ 9 सदस्य हैं। जबकि नेता प्रतिपक्ष के लिए कम से कम 10 फीसदी सदस्यों को होना जरूरी होता है। ऐसे में सपा एक विधान परिषद सीट जीत लेती है तो सदन में उसके 10 सदस्य हो जाएंगे।

Recommended Video

    UP MLC Election 2023: विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी?। वनइंडिया हिंदी

    विधान परिषद में किस क्या स्थिति, जानिए
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, MLC में बीजेपी के 73 सदस्य हैं, जो सबसे ज्यादा है। इसके बाद सपा के 9, बीएसपी के 1, शिक्षक गुट के 2, निर्दलीय कोटे से 4, अनुप्रिया पटेल की अपना दल (एस), निषाद पार्टी, जनसत्ता दल के 1-1 सदस्य हैं। तो वहीं, 5 सीटें रिक्त हैं। ऐसे में 5 MLC सीटों के चुनाव को समझा जा सकता है कि कितना अहम है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+