सीएम योगी के कैबिनेट मंत्री ने आरक्षण पर किया मायावती का समर्थन

अपने बयानों के जरिए अक्सर अपनी ही सरकार के लिए मुश्किलें पैदा करने वाले योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।

नई दिल्ली। अपने बयानों के जरिए अक्सर अपनी ही सरकार के लिए मुश्किलें पैदा करने वाले योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। ओमप्रकाश राजभर ने आरक्षण को लेकर बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बयान का समर्थन किया है। वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए राजभर ने कहा कि मायावती की यह बात सही है कि मौजूदा सरकार अपने चुनावी वादों को भूलकर आरक्षण को खत्म करने की कोशिश में लगी है।

भाजपा पर लगाया जातिवादी होने का आरोप

भाजपा पर लगाया जातिवादी होने का आरोप

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भले ही यूपी में उन्होंने बीजेपी को अपना समर्थन दिया है, लेकिन उनका मानना है कि दोनों पार्टियों की नीतियां जुदा हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व भले ही यह कहे कि भाजपा जाति-भेदभाव की पार्टी नही है लेकिन टिकट बंटवारे से लेकर मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं के नाम भी भाजपा जाति और रिश्तेदारों में ही खोजती है और उन्हें ही जिम्मेदारियां देती है।

माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में भाजपा नेताओं के रिश्तेदार

माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में भाजपा नेताओं के रिश्तेदार

राजभर ने कहा, 'ये लोग कहते हैं कि हम जातिवाद नही करते, अगर ऐसा है तो फिर चुनाव से पहले भाजपा संघटन बनाकर हर विधानसभा में अपने कार्यकर्ताओं को ये जिम्मेदारी क्यों सौपती है कि कहां, किस जाति के लोगों की जनसंख्या अधिक है। कुछ दिनों पहले माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड का गठन हुआ और उसमें जिन लोगों का चयन हुआ है उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय और तमाम मंत्रियों के रिश्तेदार ही क्यों तैनात किए गए हैं।'

पहले भी दे चुके सरकार के खिलाफ बयान

पहले भी दे चुके सरकार के खिलाफ बयान

आपको बता दें कि भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इससे पहले भी अपने बयानों के जरिए अपनी ही सरकार पर निशाना साध चुके हैं। हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले ओमप्रकाश राजभर यह कहते हुए भाजपा की धड़कनें बढ़ा दी थी कि इस सरकार ने गरीबों के हित के लिए कोई काम नहीं किया। इसके बाद खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाकर बात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+