Maharajganj News: जिले की इन एएनएम को जल्द जारी होगी नोटिस, इस वजह से नाराज हुए डीएम
Maharajganj News: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ-शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण में गर्भवती महिलाओं के वजन, हेमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड, टीकाकरण, प्रसव, बच्चों को बीसीजी टीका, बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, वीएचएसएनडी, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड, क्षय रोग उन्मूलन, एड्स आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने टीकाकरण के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि टीकाकरण के संदर्भ में बैकलॉग को समाप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने पूर्ण टीकाकरण में 70 प्रतिशत से कम प्रगति वाले उपकेंद्रों की एएनएम का इंक्रीमेंट रोकने सहित शो नोटिस जारी का निर्देश दिया। साथ ही टीकाकरण में 80 प्रतिशत से कम प्रगति वाली एएनएम को चेतावनी जारी करने के लिए कहा। जीरो डोजर बच्चों की सर्वाधिक संख्या को लेकर बीपीएम रतनपुर को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण बेहद अहम कार्यक्रम है और शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकारण सुनिश्चित करें। पनियरा में चिकित्सीय सेवाओं की उपलब्धता में शिथिलता को लेकर एमवाईसी के प्रति नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण हेतु सीएमओ पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया।

संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान फरेंदा, बृजमनगंज , निचलौल, नौतनवा, घुघली में संस्थागत प्रसव कम होने पर नाराजगी व्यक्त की । आयुष्मान कार्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है, सर्वे कर उनके स्थान पर अन्य पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जाए।
जिलाधिकारी ने सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों में जन्मे शत-प्रतिशत बच्चों को बीसीजी का टीका लगवाते हुए मंत्रा ऐप पर फीडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉकों में की-इंडिकेटर्स को सुधारने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें ।जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर आभा आईडी निर्माण करने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। आयुष्मान कार्ड पर माह सितम्बर में 862 लोगों द्वारा दवा का लाभ लिया गया। सरकारी चिकित्सालयों में 1015 मरीजों का सर्जरी किया गया जो कि शत-प्रतिशत सफल रहा है, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, एसीएमओ डॉ डा0 राकेश कुमार, सीएमएस डॉ ए.के. द्विवेदी, समस्त एम0ओ0आई0सी0, क्षय रोग अधिकारी डॉ. विरेन्द्र आर्या सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications