Job In UP: महिलाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम योगी ने की खास पहल, जल्द कर लें यह काम
Uttar Pradesh News In Hindi: उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सीएम योगी ने इन महिलाओं के लिए खास योजना तैयार की है जिससे उन्हें गांव पर भी रोजगार मिल सकेगा। आइए जानते हैं सीएम योगी का क्या है खास प्लान?
रेशम उत्पादन कार्यक्रम हो रहा शुरू
प्रदेश सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने और उनके सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और रेशम विभाग मिलकर प्रदेश के छह जनपदों के 25 विकास खंडों में रेशम उत्पादन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू कर रहा है।

3 फरवरी से शुरू होगा प्रशिक्षण
रेशम उत्पादन कार्यक्रम इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हो रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मिशन स्टाफ और रेशम सखियों के लिए क्षेत्र भ्रमण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए 3 फरवरी से 20 फरवरी के मध्य एक प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार किया गया है। इस दौरान विभिन्न चरणों में महिलाओं को रेशम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों और प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
बढ़ेगा रोजगार
रेशम उत्पादन के अलावा, सरकार हस्तशिल्प, कृषि आधारित उद्योगों और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन के लिए भी कई योजनाओं पर काम कर रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications